Bigg Boss 19: कौन बनेगा का विनर? शो से बाहर होने के बाद मालती चाहर का जवाब

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) के फिनाले से मालती चाहर (Malti Chahar) बाहर हो गई हैं। अब मालती ने शो में जाने को लेकर अपना अनुभव बताया है।

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19′ का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ गया है. पूरे सीजन लड़ाई, दोस्ती और फिनाले पहुंचने तक बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला. शो के लेटेस्ट एपिसोड में मालती चाहर टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट से बाहर हो गईं. अब मालती ने शो में जाने को लेकर अपना अनुभव बताया है. उनसे पूछा गया कि कौन ‘बिग बॉस 19’ का विनर बन सकता है? जानिए मालती ने अपने जवाब में क्या कहा.

एविक्शन के बाद क्या कुछ बोली मालती?

मालती ने The Free Press Journal से बात करते हुए बताया कि कैसे अमाल ने “उसकी आँखों में देखकर झूठ बोला,” उन्होंने इसे लेकर confrontation किया और खुद के खिलाफ फैल रही अफवाहों का सामना किया कि वह अमाल की “सीक्रेट गर्लफ्रेंड” हैं। मालती ने कहा, “पहले तो मुझे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि अमाल ऐसा कर रहा है, क्योंकि वह मेरे सामने हमेशा अच्छा रहता था। मुझे कैसे पता चलता कि वह पीछे से ऐसा कर रहा है। जब शहबाज बदेशा ने मुझे बताया कि अमाल ने कहा कि हम सिर्फ कुछ मिनटों के लिए मिले थे, तो मुझे बहुत गुस्सा आया। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि अमाल ऐसा कह रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

तान्या मित्तल को कभी नहीं माना दोस्त

उन्होंने आगे तान्या और अपनी दोस्ती को लेकर कहा, ‘मैंने उन्हें कभी दोस्त नहीं माना है. बस हमने साथ में एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया था.’ पूछा गया कि वह फाइनल में किसे देखना चाहेंगी? मालती ने कहा, ‘कोई फेवरेट नहीं, पांचों बराबर हैं. जनता जिसे चुनेगी, वही जीतेगा.’

ये भी पढ़े- Sara Khan: रामायण के ‘लक्ष्मण’ की बहू बनीं सारा खान, रचाई दूसरी बार शादी

प्रणीत मोरे संग बॉन्डिंग पर की बात

उन्होंने आगे कहा, ‘जब लोगों से जुड़ाव महसूस होता है, तो कभी-कभी किसी की बात बुरी लगती है, और आप इंसान हैं, तो बदलते हैं.’ प्रणीत के साथ बॉन्डिंग पर मालती ने कहा, ‘वह सिर्फ मेरा अच्छा दोस्त था. शो में जब मैं ठीक नहीं होती थी, तो वह मेरी मदद करता था, और मैं उसके लिए खाना बनाती थी. हम दोनों मजाक करते थे और अपनी बातें शेयर करते थे. हमारे बीच अच्छी दोस्ती थी; उससे आगे कुछ भी नहीं है.’

ये भी पढ़े- Indresh Upadhyay की दुल्‍हनिया की तस्‍वीर आई सामने, रेशम की साड़ी में मचाया धमाल

 

 

Back to top button