पिता Dharmendra की याद में टूटीं Esha Deol, किया दिल तोड़ने वाले पोस्ट

Dharmendra 90th Birth Anniversary: आज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है। जन्मदिन से 14 दिन पहले अभिनेता का निधन हो गया था। अब एशा देओल और सनी देओल ने पिता के जन्मदिन पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

Dharmendra 90th Birth Anniversary: धर्मेंद्र का आज वो पहला बर्थडे है जब इसे सेलिब्रेट करने के लिए वो खुद इस दुनिया में मौजूद नहीं। आज से ठीक 15 दिन पहले 24 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल ने पापा के लिए आज पहली बार पोस्ट किया है। पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर सनी देओल ने उनका एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। पिता के जाने के बाद पहली बार उनकी बेटी एशा देओल (Esha Deol) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

एशा ने दिल में बसाया पिता की याद

एशा देओल ने पिता के लिए इमोशनल नोट में लिखा, “मेरे डार्लिंग पापा के लिए, हमारा सबसे स्ट्रॉन्ग बॉन्ड। ‘हम’ हमारी पूरी जिंदगी, हर दुनिया और उससे भी आगे… हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे आसमान हो या धरती। हम एक हैं। अभी और पूरी जिंदगी के लिए मैंने आपको बहुत ही प्यार से, सावधानी से और बहुत ही स्नेह के साथ अपने दिल में बसा लिया है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)

 

पहाड़ की वादियों में नजर आ रहे हैं धर्मेंद्र

सनी देओल ने पापा के जन्मदिन पर उन्हे मिस करते हुए ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र पहाड़ की वादियों में नजर आ रहे हैं और वहां की खबसूरती को देखकर तारीफें करते नही थक रहे। वीडियो में धर्मेंद्र से सनी पूछ रहे हैं, ‘तो पापा, आप इंजॉय कर रहे हैं? इस पर वो हंस पड़ते है। धर्मेंद्र कहते हैं- मैं वाकई इंजॉय कर रहा हूं, ये बहुत प्यारा है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

 

 

धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति साबित हुआ। एक्टर का परिवार अभी भी इमोशनल दौर से गुजर रहा है। 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के बाद उनके बच्चों की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। प्राइवेट तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौत के 14 दिन बाद आज उनकी जयंती है।

Back to top button