
Indigo Crisis से देशभर में हड़कंप, सुप्रीम कोर्ट ने तात्कालिक सुनवाई से किया इंकार
Suprime Court on Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो पिछले सात दिनों से ऑपरेशनल अव्यवस्था से जूझ रही है। लगातार उड़ानें रद्द होने से देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ आई है। कई एयरपोर्ट पर हालात इतने बिगड़ गए कि यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ा और कई लोग अपनी महत्वपूर्ण यात्राएं नहीं कर सके।
इस बीच, संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की गई, लेकिन मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने त्वरित आदेश जारी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही स्थिति को संभालने में जुटी है, इसलिए अदालत का दखल इस समय आवश्यक नहीं है।
कौन-कौन से एयरपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित?
- दिल्ली IGI एयरपोर्ट
* सबसे गंभीर असर
* 134 उड़ानें रद्द
* 75 प्रस्थान और 59 आगमन बंद
* एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी— यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें
- बेंगलुरु KIAL
* कुल 127 उड़ानें रद्द
* एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें, कई घंटों तक इंतजार
- हैदराबाद RGIA
* 77 उड़ानें रद्द, यात्रियों में नाराज़गी
* एयरलाइन काउंटर पर भारी भीड़
- अहमदाबाद
* 18 उड़ानें रद्द, 21 संचालित
* रनवे और टर्मिनल सामान्य, पर यात्री परेशान
- जयपुर
* हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली रूट की उड़ानें प्रभावित
* प्रशासन का दावा—स्थिति काबू में
यह भी पढ़ें…
PM Modi ने लोकसभा में वंदे मातरम और राष्ट्रवादी अखबारों को लेकर की चर्चा
अन्य शहरों में भी अव्यवस्था
मुंबई, चेन्नई, गुवाहाटी सहित कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री टर्मिनलों के भीतर फंसे नजर आए। लगातार होने वाली रद्दीकरण से कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूट गईं और यात्राएं बाधित हो गईं।
यह भी पढ़ें…
indigo cancellation: आज भी 200+ फ्लाइट्स रद, DGCA का नोटिस
यात्रियों की बढ़ती नाराज़गी
सोशल मीडिया पर यात्रियों ने आरोप लगाया कि इंडिगो की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। कई लोग रिफंड और री-शेड्यूलिंग में देरी का भी हवाला दे रहे हैं। कई यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन स्टाफ के पास भी समुचित जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें…





