इंडिगो का ऑपरेशनल संकट जारी… 8वें दिन 230+ उड़ानें रद्द, सरकार करेगी स्लॉट में कटौती

IndiGo Flight Cancellation: इंडिगो एयरलाइन का परिचालन संकट मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों में भारी नाराज़गी है। सबसे ज्यादा प्रभावित बंगलूरू और हैदराबाद रहे, जहां अकेले 180 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। पूरे देश में 230 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं।

कहां कितनी उड़ानें रद्द?

  • हैदराबाद – 58 उड़ानें रद्द

* 14 आगमन

* 44 प्रस्थान

  • बंगलूरू – 121 उड़ानें रद्द

* 58 आगमन

* 63 प्रस्थान

  • चेन्नई – 41 उड़ानें रद्द

* 23 आगमन

* 18 प्रस्थान

  • अहमदाबाद – 16 उड़ानें रद्द

* 9 आगमन

* 7 प्रस्थान

दिल्ली (आईजीआई) एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई और कई लोग घंटों फंसे रहे।

सरकार की सख्ती : इंडिगो के स्लॉट कटेंगे
विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने स्पष्ट संकेत दिए कि इस स्थिति पर कड़ा ऐक्शन होगा।
उन्होंने कहा:

  • इंडिगो की शीतकालीन शेड्यूल के स्लॉट कम किए जाएंगे।
  • यह एयरलाइन के लिए एक प्रकार की सजा होगी।
  • कम किए गए रूट अन्य एयरलाइंस को दिए जाएंगे।
  • इंडिगो जब दोबारा अपनी क्षमता दिखाएगी, तब उसे स्लॉट वापस मिल सकते हैं।

इंडिगो देश के घरेलू हवाई यातायात का 65% हिस्सेदारी रखती है और रोजाना 2200+ उड़ानें संचालित करती है।

मंत्रालय की टीम एयरपोर्टों पर जाएगी
विमानन मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे प्रमुख हवाई अड्डों का दौरा कर स्थिति का जायजा लें:

  • मुंबई
  • बंगलूरू
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • चेन्नई
  • अहमदाबाद
  • पुणे
  • गुवाहाटी
  • गोवा
  • तिरुवनंतपुरम

यात्रियों की भीड़, उड़ानों के संचालन और आवश्यक सुविधाओं का समग्र मूल्यांकन किया जाएगा।

यात्रियों की परेशानी बढ़ी – शिकायतें जारी
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक यात्री ने कहा:

“मेरी उड़ान 2 बजे रात को थी, फिर इसे 9 बजे रात पर कर दिया गया। मैं 12 घंटे से इंतजार कर रहा हूं। हेल्पलाइन पर कॉल करने पर भी कोई उचित जवाब नहीं मिला।”

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इंडिगो के स्टाफ और सिस्टम पर सवाल उठाए हैं।

Back to top button