
Dhurandhar: अक्षय खन्ना की एंट्री ने हिला डाला सोशल मीडिया, फिल्म का अरबी सॉन्ग हुआ ट्रेंड
Dhurandhar: अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत बनकर तहलका मचा दिया है। बलोची गाना ‘FA9LA’ सोशल मीडिया पर नया क्रेज बन गया। इस वायरल ट्रैक और अक्षय के जबरदस्त सीन ने पूरे भारत को दीवाना बना दिया।
Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। और इन दिनों हर किसी पर रणवीर सिंह की धुरंधर का भूत चढ़ा हुआ है. मगर सारी लाइमलाइट अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) ले गए हैं। विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना की भी जमकर तारीफ हो रही है। हर कोई उनकी एंट्री के लिए फिल्म देख रहा है। इसमें उनके डायलॉग डिलीवरी से लेकर डांस और एक्सप्रेशन्स तक की लोग सराहना कर रहे हैं। यहां तक कि अब उनके लिए ऑस्कर अवॉर्ड तक की मांग की जा रही है।
अक्षय की एंट्री ने हिला डाला सोशल मीडिया
फिल्म रिलीज होने के बाद इंटरनेट पर एक गाना अचानक छा गया, जो कि बहरीन का है-‘FA9LA’. इसका अक्षय की एंट्री पर जिस तरह से इस्तेमाल हुआ है वो देखकर दर्शक उनके दीवाने हो रहे हैं. जब रहमान डकैत, बलोच विद्रोही नेता से मिलने जाता है और बैकग्राउंड में ‘FA9LA’ बजता है, अक्षय खन्ना की वो चाल और चेहरे की हल्की-सी खतरनाक मुस्कान, थिएटर में पूरा माहौल बिजली-सा माहौल बनाती है. उनका मस्त चाल में चलते हुए बलूच डांस करना फैंस समेत सेलेब्स को भी रिझा रहा है.
फराह खान ने कर दी ऑस्कर की मांग
अक्षय खन्ना फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में नजर आए हैं. उनके किरदार की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है और वो फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गए हैं. उनके काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. हर कोई कह रहा है कि वो अक्षय के लिए ही फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं. इस लिस्ट में अब फराह खान भी शामिल हो गई हैं. फराह ने अक्षय की तारीफ की है.

FA9LA- बहरीन से भारत तक छाया तूफान
बहरीनी रैपर फ्लिपराची, जिनका असली नाम हुस्साम असीम है, भारत में रातोंरात छा गए हैं. धुरंधर में उनका गाना ‘FA9LA’ बजने के बाद लोग इस ट्रैक के दीवाने हो गए हैं. खाड़ी देशों के हिप-हॉप कलाकारों में गिने जाने वाले फ्लिपराची का ये गाना फिल्म में एक बेहद महत्वपूर्ण सीन में बजता है, जो फिल्म की टेंशन और एनर्जी को और बढ़ा देता है।
ये भी पढ़े- Kiara Advani: बेटी के जन्म के बाद पहली बार दिखी कियारा, डेनिम शर्ट में दिखाया जलवा
फिल्म धुरंधर में खलनायक रहमान डकैत की भूमिका में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। जिसको लेकर उनकी जमकर प्रशंसा की जा रही है। सही मायनों में कहा जाए तो लीड रोल से ज्यादा नेगेटिव रोल में अक्षय को लोकप्रियता हासिल हुई है।
ये भी पढ़े- Dhurandhar: संडे को रणवीर सिंह की फिल्म पर बरसे पैसे, कमाई से किया शॉक…
Beta feature





