
V. Shantaram: गुलाबी साड़ी में तमन्ना भाटिया ने उड़ाया गर्दा, लगी एकदम सुंदर-सुशील
V. Shantaram Tamannah Bhatia Look: सिनेमा के दिग्गज और अपने वक्त के सबसे बड़े फिल्ममेकर वी. शांताराम की बायोपिक पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है. फिल्म में शांताराम का किरदार निभा रहे सिद्धांत चतुर्वेदी पहले ही चर्चा में आ चुके हैं.
V. Shantaram Tamannah Bhatia Look: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ब्यूटी क्वीन तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) की अपकमिंग फिल्म वी शांताराम (V. Shantaram) का दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म से सिद्धांत का फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसमें वह सिनेमा के रेबल वी.शांताराम का किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्म से तमन्ना भाटिया का लुक जारी किया गया है। वह मूवी में जयश्री का किरदार निभा रही है। पोस्टर में तमन्ना भाटिया एकदम शांत और सुंदर नजर आ रही है।
तमन्ना भाटिया ने शेयर किया लुक
मंगलवार, 9 दिसंबर को ‘वी. शांताराम: द रिबेल ऑफ इंडिया सिनेमा’ के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से तमन्ना भाटिया का फर्स्ट लुक जारी किया और कैप्शन में उनके किरदार के बारे में खुलासा करते हुए लिखा है, ‘जयश्री – एक युग की स्टार. एक विरासत के पीछे की ताकत. इतिहास में लौटता एक अध्याय.’
View this post on Instagram
पोस्टर में तमन्ना भाटिया जयश्री के रोल में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने एक शानदार गुलाबी साड़ी पहनी है जो उनकी सहज सुंदरता को और निखार रहा है. जैसे ही आप इसे देखते हैं, आप पुराने जमाने में पहुंच जाते हैं.
तमन्ना बोलीं, “जयश्री को निभाना मेरे लिए बेहद खास”
तमन्ना भाटिया ने अपने किरदार को लेकर कहा, “हमारे सिनेमा के सबसे प्रभावशाली दौर की एक अभिनेत्री को निभाना एक बड़ी ज़िम्मेदारी है. जयश्री बहुत ग्रेसफुल थीं और उनके काम ने हमेशा एक अलग पहचान बनाई. शांताराम जी की दुनिया को समझते हुए मुझे महसूस हुआ कि वह किस तरह एक दूरदर्शी कलाकार थे. इस किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत खास और यादगार है.”
ये भी पढ़े- Dhurandhar: अक्षय खन्ना की एंट्री ने हिला डाला सोशल मीडिया, फिल्म का अरबी सॉन्ग हुआ ट्रेंड
लीड एक्टर है सिद्धांत चतुर्वेदी
View this post on Instagram
यह फिल्म राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोअरिंग रिवर्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत की जा रही है. इसे राहुल किरण शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वार्डे ने प्रोड्यूस किया है. निर्देशन की ज़िम्मेदारी अभिजीत शिरीष देशपांडे संभाल रहे हैं, जो इससे पहले मराठी बायोपिक आणी… डॉ. काशीनाथ घाणेकर का निर्देशन कर चुके हैं और नटसम्राट, टेबल नंबर 21, वज़ीर और ब्रीद जैसी फिल्मों और सीरीज की लेखन टीम का हिस्सा रहे हैं.
ये भी पढ़े- Kiara Advani: बेटी के जन्म के बाद पहली बार दिखी कियारा, डेनिम शर्ट में दिखाया जलवा





