Border 2: खून से लथपथ वर्दी में दिखे अहान शेट्टी, ‘बॉर्डर 2’ से दमदार लुक जारी

Border 2: अनुराग सिंह की डायरेक्टेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से अब अहान शेट्टी का दमदार लुक सामने आया है। उनके फर्स्ट लुक को देख फैंस खुशी से झूम रहे हैं। और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

Border 2: मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर-2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने सन्नी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बाद मंगलवार को अहान शेट्टी (Ahaan Shetty) का पहला लुक रिवील कर दिया। इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, वरुण धवन के बाद अब अहान शेट्टी के भी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट किया गया है, जो कि बेहद दमदार है।

खून से लथपथ वर्दी में दिखे अहान शेट्टी

अहान शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला लुक शेयर किया, जिसमें अभिनेता खून से लथपथ फौजी की वर्दी पहने हुए जुनून के साथ चिल्लाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “सरहद हो या समंदर, धरती मां का हर बेटा एक ही कसम निभाता है। ‘बॉर्डर-2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

 

पोस्ट शेयर करने के बाद दोस्त, परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

‘बॉर्डर-2’ की स्टार कास्ट

इससे पहले मेकर्स ने सनी देओल, वरुण और दिलजीत का लुक शेयर किया था, जिसमें उनके किरदार के नाम भी बताए गए थे। ‘बॉर्डर-2’ में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी के अलावा, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है।

ये भी पढे- V. Shantaram: गुलाबी साड़ी में तमन्ना भाटिया ने उड़ाया गर्दा, लगी एकदम सुंदर-सुशील

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है। ‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबनी मुखर्जी लीड रोल में थे।

ये भी पढे- Dhurandhar: अक्षय खन्ना की एंट्री ने हि‍ला डाला सोशल मीड‍िया, फिल्म का अरबी सॉन्ग हुआ ट्रेंड

Back to top button