
Indigo Airlines संकट से उबरी… CEO का दावा—‘ऑपरेशन फिर से स्थिर’
Indigo Airlines Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से लगातार परिचालन संकट का सामना कर रही थी। बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने, यात्रियों के फंसने और देरी की वजह से एयरलाइन की सेवाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से दावा किया है कि स्थिति तेजी से सुधार रही है और परिचालन लगभग सामान्य होने लगा है।
मंगलवार को इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर अल्बर्स ने एक विस्तृत बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि कंपनी पूरी क्षमता से काम पर लौट चुकी है।
एयरलाइन अब पटरी पर लौट रही है: CEO
पीटर अल्बर्स ने कहा कि IndiGo अपने पैरों पर वापस खड़ी हो चुकी है। पिछले दिनों आई परिचालन संबंधी रुकावटों ने आपको निराश किया, इसका हमें बेहद अफसोस है। लेकिन अब हमारा ऑपरेशन स्थिर हो चुका है और हम तेजी से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने स्वीकार किया कि अचानक आई इस मुश्किल ने हजारों यात्रियों को परेशानी में डाला और कंपनी इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करती है।
यात्रियों से औपचारिक माफी, रिफंड जारी
अपने बयान में अल्बर्स ने बताया कि एयरलाइन ने सभी प्रभावित यात्रियों के लिए कई कदम उठाए हैं—
- सभी रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड तुरंत वापस किया गया।
- एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों की देखभाल और सहायता की गई।
- जिन यात्रियों का सामान गलत जगह चला गया था, वह सही मालिकों तक पहुंचा दिया गया है।
- कैबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ को यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कंपनी कैंसिलेशन को वापस तो नहीं कर सकती, लेकिन यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।
यह भी पढ़ें…
राहुल गांधी का लोकसभा में तीखा वार… चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर चुराए जा रहे वोट
संकट क्यों आया—एयरलाइन की आंतरिक जांच शुरू
इंडिगो सीईओ ने बताया कि अचानक आए इस बड़े संकट के पीछे क्या कारण थे, इसकी गहराई से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब जब स्थिति नियंत्रण में है, हम आंतरिक रूप से जांच रहे हैं कि यह संकट क्यों आया। हमें इससे क्या सीख मिली और भविष्य में इससे कैसे बचा जा सकता है। हम पूरी जिम्मेदारी के साथ सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं।”
इंडिगो प्रबंधन के अनुसार—
- पायलटों और क्रू के शेड्यूलिंग में आई गड़बड़ी,
- थकान प्रबंधन प्रणाली (FRMS) को लागू करने से जुड़ी चुनौतियाँ,
- अचानक बढ़ा ऑपरेशनल लोड
—इन सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।
यह भी पढ़ें…
NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का सम्मान… पहनाया गया ‘विजय हार’
पिछले दिनों क्यों बढ़ी थी परेशानी?
पिछले एक सप्ताह में 2000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। कई शहरों में 200+ उड़ानें रोज कैंसिल हो रही थीं। एयरलाइन के क्रू की कमी, थकान प्रबंधन विवाद और इंडिगो–सरकार के बीच नियमों को लेकर मतभेद ने स्थिति को और गंभीर किया। बाद में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद सुधारात्मक कार्रवाई शुरू हुई और स्थितियां सामान्य होने लगीं।
जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएगी सेवाएं
इंडिगो का दावा है कि अगले कुछ दिनों में सभी सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। इसके साथ ही कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह यात्रियों की सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगी।
यह भी पढ़ें…





