Priyanka Chopra ने याद किया बचपन का स्ट्रगल, कहा- ‘मैंने बहुत कुर्बानियां….’

Priyanka Chopra Struggle: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कई बार अपने संघर्ष पर बात कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में होने वाली गुटबाजी पर निशाना साधा था और कहा था कि इसी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया था।

Priyanka Chopra Struggle: ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना आसान नहीं था। दुनिया भर में अपना परचम लहराने वाली प्रियंका ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने संघर्ष और शुरुआती फ्लॉप्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अबू धाबी में एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने बताया कि करियर के शुरुआती साल उनके लिए कितने मुश्किल थे और कैसे उन्होंने हर चुनौती को पार कर आगे बढ़ने का फैसला किया।

पिता के साथ समय न बिताने का रिग्रेट

इसी बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “बियॉन्से ने मुझसे कहा था और मैं उन्हें कोट कर रही हूं. ‘मुझे लगता है कि मैं अपने सेक्रिफाइज के दूसरी तरफ हूं. मैंने बहुत मेहनत की, मैंने कई बर्थडे मिस किए, जब मेरे पिता हॉस्पिटल में थे, तब मैं उनके साथ नहीं थी. शायद मुझे हर दिन उनके साथ बिताना चाहिए था, लेकिन वो मुझे सेट पर वापस भेज देते थे. मैंने क्रिसमस, दिवाली मिस की, मैंने अपने परिवार के साथ समय बिताना मिस किया, क्योंकि यंगस्टर्स के बीच इसे रोमांटिक बना दिया गया है कि अगर आप कड़ी मेहनत नहीं करते हैं, तो आप सक्सेस के हकदार नहीं हैं, जो कि सच नहीं है.”

ये भी पढ़े- V. Shantaram: गुलाबी साड़ी में तमन्ना भाटिया ने उड़ाया गर्दा, लगी एकदम सुंदर-सुशील

प्रियंका को देनी पड़ीं कुर्बानियां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


एक्ट्रेस ने आगे कहा, “लेकिन हर चीज का एक समय होता है. उस समय मुझे उतनी मेहनत करने की जरूरत थी. उस 20 साल की प्रियंका को ये कुर्बानियां देनी पड़ीं, ताकि आज मेरे पास जो जिंदगी है, वो मुझे मिल सके. अगर मैंने तब ऐसा नहीं किया होता, तो मैं आज उस जगह नहीं होती जहां मुझे चुनने की आजादी है. अब मैं चुन सकती हूं कि मुझे कब हां कहना है. लेकिन अगर मैंने बचपन में इतनी मेहनत नहीं की होती, तो मैं ऐसा नहीं कर पाती.

ये भी पढ़े- Border 2: खून से लथपथ वर्दी में दिखे अहान शेट्टी, ‘बॉर्डर 2’ से दमदार लुक जारी

“मेरा फिल्मी दुनिया में कोई सहारा नहीं था”

प्रियंका बोलीं, “मेरे करियर में ऐसा समय भी आया, जब 1 साल में मैंने 6 फिल्में कीं और सब की सब फ्लॉप हो गईं, क्योंकि मैं किसी फिल्मी घराने से ताल्लुक नहीं रखती थी। मैं कोई नेपो‑बेबी नहीं थीं, इसलिए मुझे सफलता पाने के लिए खुद ही संघर्ष करना पड़ा। मैंने बिना किसी मदद या परिवार के सहारे अपने दम पर काम किया। कोई सुरक्षा या सहारा नहीं था, जो अक्सर फिल्मी परिवारों के बच्चों को जन्म से मिलता है।”

ये भी पढ़े- Dhurandhar: अक्षय खन्ना की एंट्री ने हि‍ला डाला सोशल मीड‍िया, फिल्म का अरबी सॉन्ग हुआ ट्रेंड

बता दें कि प्रियंका अब एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़े- Kiara Advani: बेटी के जन्म के बाद पहली बार दिखी कियारा, डेनिम शर्ट में दिखाया जलवा

Back to top button