‘बेख्याली’ पर मचा बवाल, Amaal Mallik के दावों पर भड़के सचेत-परंपरा

Sachet-Parampara Slams Amaal Mallik: अमाल मलिक बिग बॉस 19 शो के बाद एक मुश्किल में फंस गए हैं। अमाल पर सचेत टंडन और परंपरा काफी भड़के हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अमाल से माफी की डिमांड भी की है।

Sachet-Parampara Slams Amaal Mallik: पिछले कुछ वक्त से ‘बेख्याली’ गाने को लेकर छिड़े विवाद पर अब कंपोजर-सिंगर सचेत-परंपरा ने प्रतिक्रिया दी है। गाने के असली कंपोजर्स ने अमाल मलिक के दावों को झूठा बताते हुए कानूनी कार्यवाही की बात कही है। एक वीडियो को साझा करते हुए सचेत टंडन ने कैप्शन में लिखा, ‘यह वीडियो 10 सेकंड का भी हो सकता था, जो सभी अफवाहों को झूठा साबित कर देता। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अमाल मलिक को शर्म आनी चाहिए। जानिए उन्होंने अपने वीडियो में क्या कुछ कहा…

क्या बोले सचेत-परंपरा

वीडियो में दोनों बोलते हैं कि हैल्लो, हम सचेत और परंपरा हैं और यह वीडियो इस मुद्दे पर है जो इन दिनों काफी सीरियस होता जा रहा है। यह अमाल मलिक को लेकर है।इसके बाद कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें ऐसी सफाई देनी होगी, लेकिन ये हमने बनाया था। हम बेख्याली गाने को लेकर बात कर रहे हैं जिसको लेकर अमाल मलिक ने दावा किया कि वो उन्होंने बनाया है।’

सार्वजनिक माफी मांगे अमाल मलिक

वीडियो के अंत में सचेत-परंपरा ने कहा कि वे अमाल मलिक से सार्वजनिक माफी चाहते हैं, क्योंकि इस विवाद ने उनके नाम और इमेज को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई आरोप लगाया जाए, तो कम से कम उसके पास प्रूफ भी हों। हमारे पास लीगल कदम उठाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। इस वीडियो को साझा करते हुए सचेत टंडन ने कैप्शन में लिखा, ‘यह वीडियो 10 सेकंड का भी हो सकता था, जो सभी अफवाहों को झूठा साबित कर देता। लेकिन हमारी मानसिक शांति के लिए, कुछ लोगों को बेनकाब करना बहुत जरूरी था। आप पर शर्म आती है अमाल मलिक।’

ये भी पढ़े- Priyanka Chopra ने याद किया बचपन का स्ट्रगल, कहा- ‘मैंने बहुत कुर्बानियां….’

अमाल ने किया था ऐसा दावा

कुछ दिनों पहले अमाल मलिक ने ये दावा किया था कि उन्होंने और संदीप रेड्डी वांगा ने मिलकर ‘कबीर सिंह’ की पूरी एलबम यानी छह गाने तय कर लिए थे, लेकिन बाद में उनका योगदान सिमटकर सिर्फ एक गाने तक रह गया था। उन्होंने कहा था कि सचेत-परंपरा द्वारा तैयार किया गया गाना ‘बेख्याली’ भी उनकी दी गई रेफरेंस धुनों पर आधारित था।

ये भी पढ़े- Border 2: खून से लथपथ वर्दी में दिखे अहान शेट्टी, ‘बॉर्डर 2’ से दमदार लुक जारी

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘कबीर सिंह’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और इसके गानों को भी काफी पसंद किया गया था।

ये भी पढ़े- V. Shantaram: गुलाबी साड़ी में तमन्ना भाटिया ने उड़ाया गर्दा, लगी एकदम सुंदर-सुशील

 

Back to top button