नए रोस्टरिंग नियमों से उड़ी सेवाओं की नींद, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

IndiGo Crisis Update: देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो पिछले कई दिनों से अभूतपूर्व परिचालन अव्यवस्था का सामना कर रही है। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नए नियम लागू होने के बाद क्रू को अतिरिक्त विश्राम समय देना अनिवार्य हो गया है, जिससे एयरलाइन का रोस्टरिंग सिस्टम चरमरा गया। नतीजतन, 1 दिसंबर से अब तक सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और हजारों यात्री एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे।

एक हफ्ते में बड़ी तबाही: 905 फ्लाइटें रद्द
मुंबई एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, 1–8 दिसंबर के बीच इंडिगो की 905 उड़ानें रद्द की गईं—यह किसी भी भारतीय एयरलाइन के लिए हाल के वर्षों की सबसे बड़ी परिचालन बाधा मानी जा रही है।
इन उड़ानों की रद्दीकरण से 40,000 से अधिक यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी, जबकि 2.66 लाख से ज्यादा यात्रियों ने लंबी देरी का सामना किया।

पायलटों की थकान और सुरक्षा चिंता पर संसद की स्थायी समिति सख्त
फ्लाइट रद्द होने का एक महत्वपूर्ण कारण पायलटों का बढ़ता कार्यभार और थकान भी माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए संसद की स्थायी समिति ने ALPA इंडिया (एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन) को बुलाकर रिपोर्ट मांगी है।

समिति FDTL नियमों की व्यावहारिक चुनौतियों और सुरक्षा जोखिमों पर विस्तृत प्रस्तुति चाहती है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने CEO को किया तलब
स्थिति गंभीर होती देख नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को दूसरी बार स्पष्टीकरण के लिए बुलाया।
मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि:

  • रद्द की गई उड़ानों के सभी यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जा चुका है
  • एयरलाइन को भविष्य में रिफंड में देरी न करने का स्पष्ट आदेश दिया गया है
  • मंत्रालय ने इंडिगो को अस्थायी रूप से 10% उड़ानें कम करने का निर्देश दिया है ताकि संचालन स्थिर हो सके

यह भी पढ़ें…

दीपावली को यूनेस्को ने की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल, भारत को वैश्विक मान्यता

फेल हुआ इंडिगो का दावा
इंडिगो का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और उड़ान संचालन नियमित गति पकड़ रहा है। हालांकि कई बड़े एयरपोर्ट — खासकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद — पर यात्रियों को अभी भी लंबी लाइनों, नई बुकिंग में दिक्कत और असमंजस का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी एयरलाइन के खिलाफ शिकायतों की बाढ़ जारी है।

यह भी पढ़ें…

Indigo Airlines संकट से उबरी… CEO का दावा—‘ऑपरेशन फिर से स्थिर’

नई नियमों ने क्यों बढ़ाई मुश्किल?

  • नए FDTL प्रावधानों के तहत पायलटों के आराम का समय बढ़ाना अनिवार्य
  • अचानक रोस्टर बदलने से क्रू की उपलब्धता घटी
  • इंडिगो के बेड़े में सबसे अधिक उड़ानें, इसलिए असर भी सबसे ज्यादा
  • एयरलाइन को तुरंत वैकल्पिक स्टाफ नहीं मिल सका

उड्डयन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर एयरलाइन एक सप्ताह में स्टाफ रिकवरी नहीं कर पाती तो यह संकट और गहरा सकता है।
इंडिगो ने अतिरिक्त पायलटों की भर्ती, रोस्टरिंग सुधार और फ्लाइट आवृत्ति में समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…

राहुल गांधी का लोकसभा में तीखा वार… चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर चुराए जा रहे वोट

Back to top button