राहुल के बर्लिन दौरे पर तकरार तेज़… ‘पार्ट-टाइम नेता’ कहकर भाजपा ने कसा तंज

Parliament Winter Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शीतकालीन सत्र के दौरान जर्मनी जाने वाले हैं, जिसके चलते संसद से लेकर सोशल मीडिया तक राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा ने इस विदेश यात्रा को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है, जबकि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का हवाला देकर जवाब दिया है।

15–20 दिसंबर तक बर्लिन में रहेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बर्लिन जाएंगे। जबकि संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलना है। इसी वजह से भाजपा ने उनकी प्रतिबद्धता और भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें…

नए रोस्टरिंग नियमों से उड़ी सेवाओं की नींद, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

भाजपा का हमला: “LoP नहीं, Leader of Tourism”
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि LoP का मतलब “लीडर ऑफ टूरिज़्म” और “लीडर ऑफ पार्टीइंग” है।

उन्होंने कहा:

“राहुल गांधी एक गैर-गंभीर नेता हैं। जब देश काम के मूड में होता है, वे छुट्टी के मूड में रहते हैं।”

“बिहार चुनावों के दौरान वे जंगल सफारी पर थे। उनकी प्राथमिकताएं साफ हैं।”

“शायद वह विदेश जाकर भारत के खिलाफ बातें करने जा रहे हों। यह भारत बदनामी ब्रिगेड का हिस्सा है।”

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कहा:

“जब संसद सत्र चलता है, राहुल विदेश में समय बिताते हैं, और बाद में कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। वह पार्ट-टाइम नेता हैं।”

यह भी पढ़ें…

दीपावली को यूनेस्को ने की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल, भारत को वैश्विक मान्यता

कांग्रेस का पलटवार: “मोदीजी आधा समय विदेश में बिताते हैं”
राहुल गांधी पर हो रहे हमलों के बीच कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा:

“मोदीजी अपना लगभग आधा कामकाजी समय देश के बाहर बिताते हैं। फिर वे विपक्ष के नेता के दौरे पर सवाल क्यों उठा रहे हैं?”

लोकसभा में विपक्ष के उप-नेता गौरव गोगोई ने भी भाजपा पर निशाना साधा:

“बीजेपी के पास चुनावी गड़बड़ियों पर राहुल गांधी के सवालों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वे राहुल गांधी को बदनाम करने में जुट जाते हैं।”

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा लंबे समय से उन्हें “गैर-गंभीर” नेता बताती रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि सरकार विपक्ष को बदनाम करने में लगी है ताकि असली मुद्दों पर चर्चा न हो सके।

यह भी पढ़ें…

Indigo Airlines संकट से उबरी… CEO का दावा—‘ऑपरेशन फिर से स्थिर’

Back to top button