
‘EVM नहीं, दिलों को हैक करते है PM Modi’… कंगना का संसद में विपक्ष पर हमला
Kangana Ranaut Parliament Speech: लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। कंगना ने कहा कि संसद का पूरा साल विपक्ष के हंगामे में बीता, और नए सांसद होने के नाते यह उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने विपक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही को रोकने, नारेबाजी करने और विवाद उत्पन्न करने के तरीकों को लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया।
कंगना ने विपक्ष के ईवीएम हैक करने के आरोपों पर कहा कि पीएम मोदी ईवीएम हैक नहीं करते बल्कि लोगों के दिलों को हैक करते हैं। संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि उनके चरित्र में कोई ताकत नहीं है और इसीलिए उन पर टिप्पणी करना उचित नहीं।
विपक्ष के हंगामे पर तीखी प्रतिक्रिया
कंगना ने अपने भाषण की शुरुआत विपक्ष के एसआईआर नारे और हंगामे को याद करते हुए की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सरकार कोई काम आगे बढ़ाती है, विपक्ष उसका विरोध करने के लिए नियमों को तोड़ता है। कंगना ने कहा कि विपक्ष के पास न तो ठोस तथ्य हैं और न ही कोई स्पष्ट रणनीति। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को भी उन्होंने बिना तथ्यों और गंभीरता वाला बताया।
#ParliamentWinterSession
संसद में चुनाव सुधार पर बहस के दौरान, बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने विरोधी दलों के EVM हैकिंग के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी EVM हैक नहीं करते, बल्कि लोगों के दिलों को हैक करते#KanganaRanaut #EVMDebate #ParliamentNews… pic.twitter.com/akEZxuVylA— Live New India (@livenewindia01) December 10, 2025
सदन से माफी मांगने की अपील
कंगना ने विपक्ष द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय मूल की महिला की तस्वीर उठाने को गंभीर अपमान बताया। उन्होंने कहा कि महिला ने खुद सोशल मीडिया पर कहा था कि उसका भारत से कोई संबंध नहीं है और वह भारत कभी नहीं आई। इसके बावजूद तस्वीर का दुरुपयोग किया गया। कंगना ने सदन की ओर से महिला से माफी मांगी और इसे महिलाओं के सम्मान पर चोट बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार महिलाओं के अपमान में शामिल होती रही है, जबकि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
EVM पर आरोपों को बताया खोखला
कंगना ने विपक्ष के ईवीएम आरोपों को आधारहीन बताया और याद दिलाया कि चुनाव में गड़बड़ी की वास्तविक घटनाएं कांग्रेस शासन के दौरान हुई थीं। उन्होंने इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण केस का उदाहरण देते हुए बताया कि चुनावी धांधली में एक प्रधानमंत्री तक दोषी पाए गए थे।
यह भी पढ़ें…
राहुल के बर्लिन दौरे पर तकरार तेज़… ‘पार्ट-टाइम नेता’ कहकर भाजपा ने कसा तंज
बिहार में चुनाव सुधारों की तारीफ
कंगना ने कहा कि बिहार में एसआईआर लागू होने के बाद 60 लाख से ज्यादा गैर-वैध वोटर आईडी रद्द किए गए। इनमें घुसपैठियों के अलावा ऐसे लोग भी शामिल थे जो इस दुनिया में नहीं रहे या कहीं और स्थानांतरित हो चुके थे। उन्होंने बताया कि इन सुधारों के बाद बिहार में 67% की रिकॉर्ड मतदान हुई, जो लोगों के विश्वास की मिसाल है।
यह भी पढ़ें…
नए रोस्टरिंग नियमों से उड़ी सेवाओं की नींद, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत
कंगना ने बार-बार चुनाव होने से होने वाले भारी आर्थिक नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ बार-बार चुनावों में पड़ता है। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन लागू करने की जोरदार मांग की और कहा कि चुनावों को लोकतंत्र का उत्सव एक साथ मनाना चाहिए।
कंगना ने अपने भाषण का समापन जय हिंद के नारे के साथ किया।
यह भी पढ़ें…
दीपावली को यूनेस्को ने की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल, भारत को वैश्विक मान्यता





