
Bhabhi Ji Ghar Par Hain: नए अवतार में लौटीं अंगूरी भाभी, भूतनी बनकर Shilpa Shinde की एंट्री
Shilpa Shinde in Bhabhi Ji Ghar Par Hain: अभिनेत्री शिल्पा शिंदे वर्षों बाद सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है।
Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0 Promo Video, Shilpa Shinde Back As Angoori Bhabhi: टीवी के चर्चित सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। अब इसका का नया सीजन अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का भी तड़का लगने वाला है। “भाभी जी घर पर हैं’ सीजन 2 (Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0) की खास बात तो यह है कि इस बार शो में शिल्पा शिंदे बतौर अंगूरी भाभी वापसी कर रही हैं। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
नए प्रोमो में मिला ट्विस्ट
एंड टीवी का सुपरहिट कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है और इसकी सबसे बड़ी वजह है शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी। शो के नए सीजन में एक बार फिर शिल्पा (Shilpa Shinde Back As Angoori Bhabhi) नजर आने वाली हैं। इस बार वह दर्शकों के सामने बिल्कुल नए और रहस्यमयी अवतार में आई हैं, जिसने फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
View this post on Instagram
भाभीजी घर पर हैं 2.0′ के बारे में
प्रोमो में अंगूरी भाभी, तिवारी, विभूति और अनीता भाभी एक अनजान गांव ‘घूंघटगंज’ की ओर जाते दिखाई देते हैं। गांव में कदम रखते ही चारों की नजर एक रहस्यमयी स्त्री की मूर्ति पर पड़ती है। तभी अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मूर्ति की साड़ी अंगूरी भाभी पर गिरती है और माहौल में सिहरन फैल जाती है। यहीं से कहानी ले लेती है खौफनाक मोड़।
ये भी पढ़े- भाड़े के कपड़े पहनती है Tanya Mittal? डिजाइनर ने इंस्टा पोस्ट में किया इज्जत का कबाड़ा
कानपुर के दो पड़ोसी परिवारों, तिवारी और मिश्रा, के इर्द-गिर्द घूमता एक लोकप्रिय भारतीय सिटकॉम है, जिसमें दोनों पति (मनमोहन तिवारी और विभूति नारायण मिश्रा) एक-दूसरे की पत्नियों (अंगूरी और अनीता) को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। इसके परिणामस्वरूप एक अजीब और हास्यास्पद स्थिति बनती है।
ये भी पढ़े- ‘बेख्याली’ पर मचा बवाल, Amaal Mallik के दावों पर भड़के सचेत-परंपरा





