Bigg Boss 19: सक्सेस पार्टी से फरहाना का डांस वीडियो वायरल, लुक देख इंप्रेस हुए फैंस

Bigg Boss 19: सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सक्सेस पार्टी में फरहाना के डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया है।

Bigg Boss 19, Farhana Bhatt Dance Video: बिग बॉस 19 शानदार रहा है. इस सीजन की ट्रॉफी टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने जीती है. गौरव को लोगों का बहुत प्यार मिला है. उनके साथ फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी जैसे कई सेलेब्स को लोगों ने पसंद किया है. बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी थी जिसमें पूरी टीम शामिल हुई थी. उनके साथ शो के होस्ट सलमान खान का स्वैग भी देखने को मिला

फरहाना का डांस वीडियो वायरल

फरहाना का ये वायरल डांस वीडियो कई सारे इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो में फरहाना पॉपुलर गाने- मैंने होठों से लगाई तो पर डांस करती नजर आ रही हैं। फरहाना के इस वीडियो में फरहाना के पीछे प्रिंस नरूला, विकी जैन और शहबाज बदेशा को भी देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

 

गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी

बिग बॉस 19 में तीन महीनों तक सर्वाइव करके गौरव खन्ना ने इसकी ट्रॉफी अपने नाम की है. गौरव ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद एक पार्टी भी होस्ट की थी जिसमें सारे कंटेस्टेंट को उन्होंने बुलाया था और सभी ने साथ में मिलकर जमकर पार्टी की थी. अब बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में सारे कटेस्टेंट दोबारा मिले हैं और खूब मस्ती करते हुए नजर आए।

ये भी पढ़े- Bhabhi Ji Ghar Par Hain: नए अवतार में लौटीं अंगूरी भाभी, भूतनी बनकर Shilpa Shinde की एंट्री

बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस’ का ये सीजन टीआरपी में नबंर वन रहा। ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद हुई इस सक्सेस पार्टी में सारे कटेस्टेंट दोबारा मिले और सभी साथ मिलकर खूब मस्ती करते हुए नजर आए। ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी में सलमान खान भी पहुंचे और उनका स्वैग भी यहां खूब दिखा।

 

Back to top button