परिवार से मिलते ही फफककर रो पड़ीं Tanya Mittal, रईसी देख सकपकाए लोग…

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में धमाल मचाने वाली तान्या मित्तल आखिरकार अपने घर ग्वालियर पहुंच गईं। जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। अपने परिवार से मिलने के बाद तान्या फफककर रोने लगीं.

Tanya Mittal: Bigg Boss के घर में हफ्तों तक कैमरों, टास्क और मानसिक दबाव के बीच रहने के बाद जब तान्या ग्वालियर पहुंचीं, तो परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मां-बाप और करीबी रिश्तेदारों को सामने देखकर तान्या की आंखों से आंसू निकल आए। Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद यह तान्या की पहली पारिवारिक मुलाकात थी। गौरतलब है कि Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल ने शानदार सफर तय किया और टॉप-5 तक पहुंचते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। शो में उनकी सादगी, साफ बात रखने का अंदाज़ और इमोशनल कनेक्ट दर्शकों को खूब पसंद आया।

पापा से गले लग फूट-फूटकर रोई

वीडियो में आप देखेंगे कि गेट पर फूल मालाएं सजी थीं और तान्या अपने पिता से लिपट कर रो रही थीं. तान्या के पिता भी उन्हीं की तरह काफी सजे-धजे नजर आ रहे थे. तान्या पिता के गले लगकर कहती हैं..मैंने आपका कहीं नाम नहीं लिया कि कोई आपके बारे में बातें ना बनाए. इसके बाद वहां खड़ी दूसरी महिला शायद वह उनकी मां होंगी उन्हें समझाते हुए आगे बढ़ाती हैं और कहती हैं कि आप ही विनर हो. आप रो मत चुप हो जाओ. तान्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

तान्या मित्तल का पहला प्रोजेक्ट

बिग बॉस से बाहर आते ही तान्या को अपना पहला एक्टिंग असाइनमेंट और एक ऐड फिल्म भी मिल गई है। इन्फ्लुएंसर से रियलिटी स्टार बनीं तान्या एक सैलून सर्विस ब्रांड के ऐड में नजर आईं, जिसमें उन्होंने ब्रांड की कोरियाई ब्यूटी सर्विस का प्रचार किया। ऐड में तान्या गुलाबी साड़ी में लिपटी हुई हैं।

बता दें कि बिग बॉस में तान्या करीब पूरे सीजन अपने परिवार और घर के बारे में बात करती दिखीं लेकिन कभी भी किसी का नाम नहीं लिया और ना ही किसी तरह की कोई डिटेल शेयर की।

Back to top button