Border 2 Teaser: पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजाने फिर लौटे सनी देओल, दमदार है टीजर

Border 2 Teaser: सनी देओल स्टारर मच अवेटेड ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे देश के मिशन पर बनी ये फिल्म दूसरी धुरंधर साबित हो सकती है।

Border 2 Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर को देख दर्शकों के दिलों में एक बार फिर देशभक्ति की भावना जाग उठी है। फिल्म में सनी देओल से लेकर दिलजीत दोसांझ सहित कई एक्टर्स मौजूद हैं। इस फिल्म में एक पंजाबी जोड़ी भी नजर आने वाली है। ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज होते ही यह दर्शकों को खूब पसंद आया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

बॉर्डर 2 के टीजर में छाए सनी 

सनी देओल के दमदार डायलॉग के साथ टीजर शुरू होता है. वो दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहते हैं- तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे. जो आंखों में आंखें डालकर, सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान.

बॉर्डर 2′ पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वरुण धवन भी फौजी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ये पहली बार है जब वरुण धवन किसी वॉर मूवी में नजर आएंगे। वरुण की जोड़ी मेधा राणा के साथ जमेगी।

ये भी पढ़े- ‘स्त्री’ ने खोली बॉलीवुड की पोल, Dhurandhar के दुश्मनों पर बरसीं श्रद्धा कपूर

सुनील शेट्टी भले ही इस बार इस फिल्म में ना हो, लेकिन उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म अहान के लिए माइलस्टोन मानी जा रही है। अभी तक उनके फिल्मी करियर ने खास परफॉर्म नहीं किया है। उम्मीद है बॉर्डर 2 उनके लिए मिरेकल का काम करे।

ये भी पढ़े- अहमदाबाद में Karthik Aryan ने खाई हार्टशेप जलेबी, अपकमिंग मूवी के प्रमोशन में जुटे एक्टर

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

इसकी रिलीज डेट 23 जनवरी 2026 तय की गई है. फिल्म को जेपी दत्ता और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं इसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने संभाला है. मूवी में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा, गुनीत संधू, अंगद सिंह भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़े- Dhurandhar की सफलता पर रणवीर सिंह का रिएक्शन, कहा- ‘नजर और सब्र…’

 

Back to top button