प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान, भारत-इथियोपिया संबंधों में नया मोड़

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसंबर को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे। यह पिछले 15 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इथियोपिया की पहली यात्रा थी। इस दौरे को भारत-अफ्रीका संबंधों में ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के बीच उच्चस्तरीय बातचीत में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को औपचारिक रूप से रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया।

पीएम मोदी का अनोखा स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया में बेहद गर्मजोशी और व्यक्तिगत अंदाज में स्वागत मिला। प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे और पीएम मोदी को गाड़ी से होटल तक छोड़ा। इतना ही नहीं, रास्ते में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया, जो आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थे।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबिय अहमद का यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ती आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।

भारत-इथियोपिया सहयोग के नए आयाम
दोनों देशों का सहयोग केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा। इस साझेदारी के माध्यम से सुरक्षा, तकनीक, व्यापार और आर्थिक मजबूती जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ेगा।

इथियोपिया अफ्रीकी संघ का मुख्यालय होने के साथ-साथ BRICS समूह का सदस्य भी है। इस दौरे के जरिए भारत ने खुद को ग्लोबल साउथ का भरोसेमंद साझेदार और संकट के समय पहला मददगार देश के रूप में मजबूत किया। भारत की नीति यहां समानता और साझा मूल्यों पर आधारित साझेदारी की रही।

इसके साथ ही, इथियोपिया के साथ मजबूत रिश्ते भारत को हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त भी देते हैं, जो रेड सी और समुद्री व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें…

राहुल गांधी का बड़ा आरोप; मोदी जी को गांधी के विचारों और गरीबों से… नफरत

इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान: ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’
प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान भारत की जनता की ओर से स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह भाषण भारत-इथियोपिया संबंधों और भारत-आफ्रीका साझेदारी के लिहाज से ऐतिहासिक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

Jordan में पीएम मोदी की खास खातिरदारी… क्राउन प्रिंस ने खुद ड्राइव कर पहुंचाया म्यूजियम

संसद में स्वागत और आभार व्यक्त
प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया की संसद में तालियों से स्वागत किया गया। यह दुनिया की 18वीं संसद है जहां उन्होंने भाषण दिया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इथियोपिया सरकार और लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और इथियोपिया के रिश्तों को मजबूत करने वाले सभी भारतीयों के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल भारत-इथियोपिया संबंधों में ऐतिहासिक कदम है, बल्कि अफ्रीका में भारत की कूटनीतिक और आर्थिक उपस्थिति को भी मजबूत करता है। व्यक्तिगत स्वागत, सम्मान और रणनीतिक साझेदारी ने इस यात्रा को दोनों देशों के लिए यादगार और प्रतीकात्मक बना दिया।

यह भी पढ़ें…

राम का नाम बदनाम ना करो… शशि थरूर ने संसद में कांग्रेस के सुर में मिलाए सुर

Back to top button