
Homebound: ऑस्कर 2026 की रेस में ‘होमबाउंड’, 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल..
Homebound Shortlist For Oscar 2026: भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में जगह मिल गई है
Homebound Shortlist For Oscar 2026: ऑस्कर में ‘होमबाउंड’ भारत का नेतृत्व कर रही है। फिल्म की स्टारकास्ट की भी काफी सराहना हो रही है। ईशान खट्टर-जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। भारत की फिल्म होमबाउंड 98वें ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट हुई है। निर्देशक नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ उत्तरी भारत के एक गांव में दो बचपन के दोस्तों की जद्दोजहद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राष्ट्रीय पुलिस परीक्षा पास कर एक सम्मानजनक और स्थिर जीवन पाना चाहते हैं।
खुशी से झूमे करण जौहर
एकेडमी ने बीते मंगलवार को 12 कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट जारी की, जिनमें एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फीचर, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, लाइव एक्शन शॉर्ट, मेकअप और हेयरस्टाइलिंग, ओरिजिनल स्कोर, ओरिजिनल सॉन्ग, साउंड और विजुअल इफेक्ट्स के अलावा इंटरनेशनल फीचर फिल्म भी शामिल हैं, जिसमें ‘होमबाउंड’ का नाम देखकर करण जौहर खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि उनका सपना सच हो गया है। बता दें कि ‘होमबाउंड’ का मुकाबला 14 अन्य ग्लोबल फिल्मों के साथ है।
इन फिल्मों के साथ होगा मुकाबला
होमबाउंड के साथ इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जो दूसरे देशों की फिल्में शामिल हुई हैं, उसमें अर्जेंटीना की ‘बेलेन’, ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’, फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एंड एक्सीडेंट’, जर्मनी की ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’, ईराक की ‘द प्रेसिडेंट केक, जापान की ‘कोकुहो’, जॉर्डन की ‘ऑल थैद लेफ्ट ऑफ यू, नॉर्वे की ‘सेंटिमेंट वैल्यू’ फिलिस्तीन की फिलिस्तीन 36, दक्षिण कोरिया की नो अदर चॉइस, स्पेन की सिरात, स्विट्जरलैंड की लेट शिफ्ट, ताइवान की लेफ्ट-हैंडेड गर्ल और ट्यूनीशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजब शामिल हैं।
ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar’ की सक्सेस से दूर अक्षय खन्ना, घर में करवाया वास्तु शांति हवन
ऑस्कर 2026 के फाइनल नॉमिनेशन में शॉर्टलिस्ट हुईं कौन सी पांच फिल्में अपनी जगह बनाएंगी, इसकी फाइनल घोषणा 22 जनवरी 2026 में की जाएगी। 15 मार्च को ऑस्कर 2026 का आयोजन होगा, जिसमें कॉमेडियन कॉनन ओ ब्रायन एक बार फिर से होस्टिंग की कमान संभालेंगे। अगर आपने अभी तक ईशान खट्टर-विशाल जेठवा की होमबाउंड नहीं देखी है, तो आप इसे तुरंत ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़े- Border 2 Teaser: पाकिस्तान की ईंट से ईंट बजाने फिर लौटे सनी देओल, दमदार है टीजर





