नागा चैतन्य के घर आयी खुशखबरी; शादी के एक साल बाद शोभिता…

Sobhita Dhulipala Pregnant: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को 1 साल हो गया है। इसी बीच शोभिता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें जोरों पर हैं। इन अफवाहों पर जब नागार्जुन से पूछा गया तो उनके जबाब ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी।

Sobhita Dhulipala Pregnant: एक ओर सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है तो वहीं उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य भी अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं। दिसंबर 2024 में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला संग दूसरी शादी की थी। इन दिनों नागा और शोभिता को लेकर ये गॉसिप्स चल रहे थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं? अब इसे लेकर शोभिता के ससुर नागार्जुन ने रिएक्ट किया है. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या बताया है.

नागार्जुन ने क्या दिया जवाब?

नागार्जुन हाल में ही एक कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उनसे दादा बनने की गुडन्यूज के बारे में सवाल किया गया। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए इसका जवाब दिया, जिससे उत्सुकता और बढ़ गई है। दरअसल नागार्जुन ने कहा कि वह सही समय आने पर सबको बता देंगे। हालांकि अभिनेता ने इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन परिवार के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।

दिसंबर 2024 में की थी शादी

साल 2022 में पहली बारनागा चैतन्य और शोभिता के बीच अफेयर की अफवाहें तब उठीं जब शोभिता को हैदराबाद स्थित चैतन्य के घर पर देखा गया। लंदन में छुट्टियां मनाते हुए दोनों को साथ देखे जाने के बाद ये अफवाहें और भी पुख्ता हो गईं। इस जोड़े ने चुप्पी साधे रखी और अगस्त 2024 में सगाई के बाद ही अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। उन्होंने उसी साल 4 दिसंबर को अन्नपूर्णा स्टूडियो में अपने प्रियजनों की उपस्थिति में शादी कर ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sobhita Dhulipala (@sobhitad)

बता दें कि शोभिता संग नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी समांथा रूथ प्रभु के साथ हुई थी. समांथा और नागा चैतन्य 2010 में फिल्म सेट पर मिले थे. इसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की और 2017 में शादी कर ली. लेकिन ये शादी चल नहीं पाई. उन्होंने 2021 में तलाक ले लिया था. अब दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर गए हैं.

ये भी पढ़े- Homebound: ऑस्कर 2026 की रेस में ‘होमबाउंड’, 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल..

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है. वहीं समांथा ने हाल ही में राज निदिमोरू संग शादी कर ली है. उन्होंने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था.

ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar’ की सक्सेस से दूर अक्षय खन्ना, घर में करवाया वास्तु शांति हवन

 

Back to top button