SS Rajamouli ने Avatar के मेकर्स संग मिलाया हाथ, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

SS Rajamouli-James Cameron: हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून और भारतीय सिनेमा के विजनरी फिल्ममेकर एसएस राजामौली एक ही मंच पर विचार साझा करते नजर आए।

SS Rajamouli-James Cameron: साउथ फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने हाल ही में हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर जेम्स कैमरून से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे की फिल्मों पर अपने विचार साझा किए। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar: Fire and Ash) की रिलीज से पहले आयोजित इस खास संवाद में जेम्स कैमरून ने राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के सेट पर आने की इच्छा जताई, वहीं राजामौली ने कहा कि उन्होंने ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ एक बच्चे की तरह देखी। सिर्फ जेम्स कैमरून की फिल्म देखी ही नहीं, बल्कि उनका पूरा रिव्यू भी किया है।

फैंस को मिलेगा सरप्राइज

खबरों की मानें तो डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी का टीजर जेम्स कैमरून की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार फायर एंड एश के साथ अटैच होगा। राजामौली ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि वो ग्लोबल ऑडियंस तक आसानी से पहुंच पाएं। अवतार फायर एंड एश को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और राजामौली को पता है कि अगर वो इस फिल्म के साथ वाराणसी का टीजर अटैच करेंगे तो ग्लोबल ऑडियंस को उनकी मूवी के बारे में बड़ी ही आसानी से पता चल जाएगा।

Varanasi को ग्लोबल बनाना चाहते हैं राजामौली

एसएस राजामौली की पिछली फिल्मों को दुनियाभर में पहचान मिली है और लोगों ने इन्हें प्यार भी दिया है लेकिन उन्हें ग्लोबल मूवी का दर्जा प्राप्त नहीं है। राजामौली वाराणसी के साथ देश की ऑडियंस को तो ध्यान में रख ही रहे हैं लेकिन उसके साथ-साथ वो ग्लोबल ऑडियंस को भी टारगेट कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल स्टार हैं और उसके बाद वो वाराणसी का टीजर अवतार फायर एंड एश के साथ रिलीज कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- नागा चैतन्य के घर आयी खुशखबरी; शादी के एक साल बाद शोभिता…

इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने अवतार: फायर एंड एश देख ली है। डायरेक्टर ने ‘अवतार 3’ को सिर्फ ऑडियंस प्वाइंट ऑफ व्यू से नहीं देखा, बल्कि इस फिल्म का पूरा रिव्यू किया है।

ये भी पढ़े- Homebound: ऑस्कर 2026 की रेस में ‘होमबाउंड’, 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल..

Back to top button