Neha Kakkar: ‘शर्मनाक और अश्लील…’, कैंडी शॉप गाने को लेकर ट्रोल हुईं सिंगर

Neha Kakkar Trolled: नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘कैंडी शॉप-लॉलीपॉप’ इस वक्त यूट्यूब पर ट्रेंडिंग बना हुआ है। हालांकि, इस बीच ही सिंगर के स्टेप्स लोगों के लिए सिर दर्द बन चुके हैं और नेहा कक्कड़ बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

Neha Kakkar Trolled: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ रिलीज हो गया है और विवादों में भी आ गया है। इस गाने में नेहा के एक डांस स्टेप को अश्लील बताया जा रहा है। यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लोग उनपर देश की संस्कृति को खराब करने का इल्जाम भी लगा रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं। टोनी और नेहा के इस सिंगल को 2 दिन के अंदर ही मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं।

यूजर्स ने नेहा कक्कड़ को कर दिया ट्रोल

एक यूजर ने लिखा, ‘नेहा का स्टैंडर्ड दिन ब दिन गिरता जा रहा है.’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘क्या हुआ बहन इलाज कराओ अपना.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘हमें नेहा का ये वर्जन पसंद नहीं आ रहा है. प्लीज आप लोग ऐसे गानों की बजाय इसी ट्रैक पर कुछ अच्छे रोमांटिक-सेड सॉन्ग लेकर आइए. नेहा हम जानते हैं कि आप वर्सेटाइल सिंगर हैं. लेकिन इस तरह के गाने हमारी प्रिफरेंस नहीं है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

 

डांस स्टेप देख ठनका माथा

नेहा कक्कड़ के नए गाने के लिरिक्स सुनने के बाद फैंस का माथा पूरी तरह से ठनक गया है। कैंडी शॉप गाने में नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप को अश्लील बताते हुए यूजर्स उन पर देश की संस्कृति को खराब करने का इल्जाम लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े- नागा चैतन्य के घर आयी खुशखबरी; शादी के एक साल बाद शोभिता…

कैंडी शॉप गाने के रिलीज होते ही म्यूजिक वीडियो के कुछ क्लिप वायरल हो गए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई. कई लोगों ने डांस को अश्लील बताया, जबकि कुछ ने गाने के बोल को खराब कहा है. कुछ ने यह आरोप भी लगाया कि दोनों भाई-बहन K-pop स्टाइल को फॉलो करने की कोशिश में अधिक जोर लगा रहे हैं, लेकिन असफल रहे.

ये भी पढ़े- Homebound: ऑस्कर 2026 की रेस में ‘होमबाउंड’, 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल..

Back to top button