Stock Market: शेयर बाजार लाल निशान पर खुला; सेंसेक्स टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Share Market Today: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 120.21 अंक गिरकर 84,559.65 अंक पर बंद हुआ।

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज (18 दिसंबर 2025) एक बार गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग के निशान पर खुले। पिछले कई दिनों से जारी गिरावट बाजार में रुकने का नाम नहीं ले रही है। Meesho का शेयर आज फोकस में है क्योंकि कल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के स्टॉक में कल 20 प्रतिशत के इजाफे के साथ अपर सर्किट लग गया था। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.87 अंक टूटकर 84,344.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 56.1 अंक फिसलकर 25,762.45 अंक पर पहुंच गया।

हाल में लिस्ट हुई ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का शेयर आज 8% तक चढ़कर रिकॉर्ड ₹233 के स्तर पर पहुंच गए। इस उछाल के साथ मीशो के शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹111 से सिर्फ 7 सेशन में 110% बढ़ चुके हैं। आज की तेजी के बाद, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1 लाख करोड़ के पार चला गया है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 216.35 रुपये पर बंद हुआ था जबकि आज यह 228 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह ही 233 रुपये के स्तर तक पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में प्रमुख मूवर्स रहे शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं जो सुबह के कारोबार में प्रमुख मूवर्स थे।

Sensex पर इन कंपनियों को फायदा-नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 114.06 अंक टूटकर 84,445.59 अंक पर जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 25,777.45 अंक पर रहा।

 

Back to top button