
Avatar 3: ‘धुरंधर’ का गेम बजाने आ रही ‘अवतार 3’, राजामौली ने बांधे तारीफ के पुल
Avatar: Fire and Ash: हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘अवतार 3’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है. ‘अवतार 2’ ने इंडिया में तगड़ा बिजनेस किया था और इस फिल्म सीरीज को इंडियन दर्शक बहुत पसंद करते हैं।
Avatar: Fire and Ash: जेम्स कैमरून की सबसे सफल फ्रेंचाइजी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar Fire and Ash) 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पैंडोरा पर मंडरा रहे नए खतरों की कहानी का नया चैप्टर फैंस को देखने को मिलेगा। लेकिन ‘धुरंधर’ का क्रेज ऐसा चल रहा है कि ये हॉलीवुड फिल्म के लिए भी खतरा बन गई है। धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर वाइल्डफायर बन चुकी है और अब इसका असर ‘अवतार 3’ की एडवांस बुकिंग पर नजर आने लगा है।
एसएस राजामौली ने की फिल्म की तारीफ
बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली ने फिल्म देख ली है। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को प्रमोट करने के लिए उन्होंने जेम्स कैमरन से वर्चुअली बात की। इसी दौरान राजामौली ने बताया कि वह भारत के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने ‘अवतार 3’ देखी है। उन्होंने फिल्म और इसके डायरेक्टर की तारीफ की है।
‘अवतार 3’ की एडवांस बुकिंग?
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार तक नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में ‘अवतार 3’ के करीब 55 हजार टिकट एडवांस में बुक हो चुके थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि ‘अवतार 2’ के मुकाबले ‘अवतार 3’ की एडवांस बुकिंग लगभग 60% तक स्लो चल रही है. हालांकि टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के ट्रेंड्स बताते हैं कि मंगलवार से इसमें थोड़ी तेजी आई है.
‘धुरंधर’ की कमाई की बात करें, तो 12वें दिन यानी 16 दिसंबर को ये ख़बर लिखे जाने तक इसने 20 करोड़ रुपये कमा लिए थे.अब तक ये फिल्म 400.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
ये भी पढ़े- SS Rajamouli ने Avatar के मेकर्स संग मिलाया हाथ, फैंस को मिलेगा सरप्राइज
इंडिया में ‘अवतार’ का रिकॉर्ड
इंडिया में पहली ‘अवतार’ फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी. आमिर खान की ‘गजनी’ (2008) के बाद ‘अवतार’ सिर्फ दूसरी फिल्म थी जिसने इंडिया में 100 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार किया था.
2022 में रिलीज हुई ‘अवतार 2’ ने 378 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया और आज भी ये इंडिया में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म है. इसका ओपनिंग कलेक्शन 40 करोड़ था. ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ (53 करोड़) के बाद ‘अवतार 2’ इंडिया में दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर रही.
ये भी पढ़े- Dacoit Teaser: आदिवी शेष की ‘डकैत’ का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप लूट ले गए लाइमलाइट
फिलहाल अवतार 3’ की ओपनिंग ‘अवतार 2’ की रेंज में नहीं दिख रही। इसकी सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ है। ‘अवतार 3’ से दो हफ्ते पहले रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है.
ये भी पढ़े- धुरंधर का Fa9la वायरल होने पर चमकी रैपर की किस्मत, रील्स-मीम्स देख गदगद फ्लिपराची





