Delhi सरकार का बड़ा फैसला… सरकारी स्कूलों में लगेंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पहले चरण में 10 हजार सरकारी स्कूलों में एयर प्यूरीफायर लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद सभी सरकारी स्कूलों के क्लासरूम में चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का कहना है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जहरीली हवा से बचाना उसकी जिम्मेदारी है और इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

हर क्लासरूम तक पहुंचेगी योजना
पहले चरण के बाद अगले चरण में शेष सरकारी स्कूलों के क्लासरूम को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। लक्ष्य यह है कि राजधानी के किसी भी सरकारी स्कूल का बच्चा प्रदूषित हवा में पढ़ने को मजबूर न हो। विशेषज्ञों के अनुसार, वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें…

Delhi में प्रदूषण का कहर… मजदूरों को ₹10 हजार की राहत, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

भलस्वा लैंडफिल पर भी फोकस
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के स्थायी समाधान की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। सरकार ने सितंबर 2026 तक भलस्वा लैंडफिल साइट को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। यह साइट वर्षों से राजधानी में प्रदूषण का बड़ा स्रोत बनी हुई है।

‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ अभियान का असर
प्रदूषण नियंत्रण के लिए शुरू किए गए ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ अभियान का असर पहले ही दिन देखने को मिला। 24 घंटे के भीतर 61 हजार से ज्यादा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) जारी किए गए। इस दौरान वैध प्रमाण पत्र न होने पर 3,700 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।

यह भी पढ़ें…

PUC के बिना अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, BS6 से कम वाहनों पर भी प्रतिबंध

सीमाओं और पेट्रोल पंपों पर सख्ती
पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने दिल्ली की सीमाओं और प्रमुख पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना वैध पीयूसी प्रमाण पत्र किसी भी वाहन को ईंधन न दिया जाए।

पहले दिन दिल्ली की सीमाओं पर करीब 5 हजार वाहनों की जांच की गई, जिनमें से सैकड़ों वाहनों को नियमों के उल्लंघन पर वापस लौटाया गया या वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा गया।

प्रदूषण से लड़ाई में बहुआयामी कदम
दिल्ली सरकार का कहना है कि स्कूलों में एयर प्यूरीफायर, लैंडफिल साइट का निपटान और वाहनों पर सख्ती—ये सभी कदम एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं। सरकार का उद्देश्य राजधानी के नागरिकों को, खासकर बच्चों को, साफ और सुरक्षित हवा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें…

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड आरोपी लूथरा भाइयों की भारत वापसी, पुलिस करेगी तफ्तीश

Back to top button