
Happy Patel Trailer: वीर दास-माेना सिंह नहीं; आमिर खान लूट ले गए बाजी
Happy Patel Trailer: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को वीर दास निर्देशित कर रहे हैं और साथ ही इसमें लीड रोल भी कर रहे हैं।
Happy Patel Trailer: आमिर खान के प्रोडक्शन के तहत बनी जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ काफी समय से चर्चा में थी। ज्यादा इंतजार न कराते हुए निर्माताओं ने ट्रेलर जारी कर दिया है जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। फिल्म में, कॉमेडियन वीर दास शेफ की भूमिका में हैं, लेकिन उनका साइड बिजनेस एक एजेंट का है। फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने, कवि शास्त्री के साथ मिलकर किया है। इसके अलावा, निर्माता और लेखन के काम में भी योगदान दिया है।
यहाँ देखे ‘हैप्पी पटेल’ का ट्रेलर
फिल्म का पूरा नाम ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ है। 2 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर में जबरदस्त ह्यूमर और कई मजेदार, हटके पल देखने को मिलते हैं। जिससे पता चलता है कि ये फिल्म एक दम हटके और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाली है। निर्देशक और अभिनेता दोनों की भूमिका में वीर दास अपनी अलग और फ्रेश कॉमेडी स्टाइल लेकर आए हैं, जो ट्रेलर से काफी हटके नजर आती है। यह ट्रेलर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा रहा है।
वीर दास का दिखा अलग अंदाज
ट्रेलर में वीर दास एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आते हैं। वह यहां एक परफेक्ट लेकिन थोड़े इम्परफेक्ट जासूस बने हैं, जो एक मिशन पर निकले हैं। कहानी आगे बढ़ते ही वह मुसीबतों में फंस जाते हैं और फिर शुरू होता है पूरा हंगामा।
इमरान खान की वापसी
फिल्म में मोना सिंह भी बिल्कुल अलग अंदाज में दिखी हैं। इसके अलावा मिथिला पालकर अपनी अलग सी मासूमियत और चार्म जोड़ती हैं। फिल्म में आमिर खान भी नजर आएंगे। हालांकि, यहां भी उनका अलग अंदाज और अनोखा लुक देखने को मिलेगा। इमरान खान भी अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने की कोशिश करते दिखे।
ये भी पढ़े- Avatar 3: ‘धुरंधर’ का गेम बजाने आ रही ‘अवतार 3’, राजामौली ने बांधे तारीफ के पुल
इस दिन होगी रिलीज
ट्रेलर ऐसे समय में रिलीज हुआ है जब दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों में काफी एक्साइटमेंट है और यह फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़े- धुरंधर का Fa9la वायरल होने पर चमकी रैपर की किस्मत, रील्स-मीम्स देख गदगद फ्लिपराची





