
दिल्ली में डबल अटैक… कोहरे और प्रदूषण के कारण IGI एयरपोर्ट पर 129 फ्लाइट्स रद
Delhi Weather: सर्दी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली एक बार फिर घने कोहरे और खतरनाक वायु प्रदूषण की चपेट में आ गई है। शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस मौसमी संकट का सबसे बड़ा असर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला।
129 उड़ानें रद, हजारों यात्रियों पर असर
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 66 आने वाली (अराइवल) और 63 जाने वाली (डिपार्चर) उड़ानों को रद कर दिया। कुल 129 फ्लाइट्स कैंसिल होने से हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कई अन्य उड़ानें देरी से चलीं या वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट की गईं।
अगले कुछ दिन भी राहत नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा बने रहने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
यह भी पढ़ें…
Delhi सरकार का बड़ा फैसला… सरकारी स्कूलों में लगेंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर
AQI बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के हालात भी गंभीर बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार (435), आनंद विहार (434) और आईटीओ (437) में प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा। वहीं रोहिणी (421), वजीरपुर (424), जहांगीरपुरी (428) और पंजाबी बाग (417) में भी हवा सांस लेने लायक नहीं रही।
विजिबिलिटी बेहद कम
सुबह 10 बजे तक दिल्ली में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम विजिबिलिटी केवल 200 मीटर, जबकि पालम इलाके में 350 मीटर रिकॉर्ड की गई। कम दृश्यता के कारण सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम की आशंका बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें…
Delhi में प्रदूषण का कहर… मजदूरों को ₹10 हजार की राहत, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, मास्क का इस्तेमाल करें और बिना आवश्यकता यात्रा न करें। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें…





