Bihar के सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन, परिवार में शोक की लहर

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का कल देर शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें IGIMS, पटना में भर्ती कराया गया था। शाम 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 90 वर्ष थी।

अंतिम संस्कार के लिए बांस घाट पहुंचे सीएम
निधन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के साथ बांस घाट पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझती रहीं
विद्यावती देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं। परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें…

Nitin Nabin Resigns: नितिन नबीन का बड़ा राजनीतिक कदम… बिहार मंत्री पद से दिया इस्तीफा

निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी
सीएम के बेटे निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी नानी केवल एक प्यारी नानी ही नहीं थीं, बल्कि हमेशा प्यार और स्नेह की छाया बनकर उनके जीवन में रही हैं। उन्होंने नानी की याद में भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी सीख हमेशा याद रहेगी।

“प्यारी नानी माँ के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। आपने मुझे प्यार और अच्छाई का पाठ पढ़ाया। मैं वादा करता हूं कि आपकी सीख को कभी नहीं भूलूंगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।”

यह भी पढ़ें…

नीतीश कुमार का हिजाब विवाद…JDU ने सफाई दी, विपक्ष ने उठाए सवाल

परिवार और शुभचिंतकों में शोक
विद्यावती देवी के निधन से परिवार में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके परिवार के सदस्य इस कठिन समय में दुखी हैं। परिवार के अलावा कई शुभचिंतक और समाजजन उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

विद्यावती देवी ने अपने परिवार में स्नेह और अनुशासन की मिसाल कायम की। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि उनके जानने वालों के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें…

जेलर से प्यार… फिर धोखा? दो बच्चों की मां ने एसपी कार्यालय में काटी नस, हड़कंप

Back to top button