
Ex. IAS राम बहादुर पासी समेत कई नेता सपा में शामिल
Lucknow SP National President Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत विभिन्न दलों के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बदायूं के विनोद शाक्य, कुशाग्र शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल भी सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कांशीराम के विचारों पर चल रही है। वहीं, बसपा से आए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह कुछ लेने नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के लिए काम करने आए हैं।
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी में लगातार लोग और नेता शामिल होते रहेंगे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए देश को तोड़ने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। शिवपाल ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को निराश नहीं होने दिया जाएगा।
पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी बदायूं की सभी सीटें जीतेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। प्रेसवार्ता में अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने कहा कि वह चाहती हैं कि दूसरे देश भारत को विश्व गुरु के रूप में मानें। पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर काम करने की बात कही।





