
UP News: छत पर खेल रही थी तीन साल की मासूम, अचानक लगी गोली…
Lucknow News: लखनऊ में तीन वर्षीय लक्ष्मी अपने भाईयों के साथ छत पर खेल रही थी, तभी अचानक उसके सिर में गोली लग गई। प्रारंभिक इलाज में मामूली चोट समझकर टांके लगाए गए। बाद में सर्जरी कर गोली निकाली गई।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन साल की एक मासूम बच्ची के सिर में गोली लग गई और किसी को पता तक नहीं चला। घर वाले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने घाव सिलकर ड्रेसिंग कर दी। बच्ची को उल्टी के साथ असहनीय दर्द शुरू हुआ, तो परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां जांच में सिर में गोली फंसी होने की बात सामने आई। सर्जरी कर गोली निकाली गई। परिजनों ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि अब तक पता नहीं चल पाया है कि गोली कहां से चली। वहीं, मासूम वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रही है।
घटना का विवरण
घटना गाजीपुर के बस्तौली गांव में हुई। माता-पिता के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे लक्ष्मी अपने बड़े भाई सौभाग्य (8) और हिमांश (7) के साथ मकान की छत पर टिनशेड से बने कमरे में खेल रही थी। अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। दोनों बच्चों ने देखा कि लक्ष्मी के सिर से खून बह रहा है। वे डर के मारे नीचे आए और परिवार को बताया। पिता रमेश तुरंत बच्ची को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों ने चोट को मामूली समझकर टांके लगा दिए और छुट्टी दे दी। बाद में देर रात बच्ची को तेज सिरदर्द हुआ और पिता ने तुरंत उसे लोहिया अस्पताल ले जाया। वहां जांच में पता चला कि सिर में गोली फंस गई है। अस्पताल में बेड न होने के कारण बच्ची को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। बुधवार को डॉक्टरों ने जांच की और बृहस्पतिवार को सर्जरी की। शुक्रवार सुबह बच्ची को होश आया और उसकी हालत स्थिर है।
लाइसेंसी हथियार धारकों का हो रहा सत्यापन
एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। बच्ची के घर के आसपास के लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन किया जा है। कई हथियार जमा कराए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उनमें से किसी हथियार से तो गोली नहीं चली है। इसके साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे इलाके में आने-जाने वालों का पता लगाया जा सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गाजीपुर पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के दिन आसपास कितने घरों में आयोजन या हर्ष फायरिंग हुई थी। पड़ोसियों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस को छत पर पड़े टिनशेड में सुराख मिला है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली कहां से चली और किसने चलाई।





