कोडीन कफ सिरप मुद्दे पर सियासी संग्राम… अखिलेश ने योगी सरकार को सुनाया शेर

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला।

अखिलेश यादव ने शेराना अंदाज में मुख्यमंत्री के बयान का जवाब देते हुए कहा….. “अपना चेहरा ना पूछा गया आपसे, आईना बेवजह तोड़ कर रख दिया।”

सरकार पर सच्चाई छिपाने का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार में सरकार जानबूझकर सच्चाई छिपा रही है और असली माफियाओं को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तस्वीरों के आधार पर आरोप गढ़ रही है, जबकि हकीकत इससे कहीं ज्यादा गंभीर है।

उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ खड़ा व्यक्ति माफिया है, तो मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के साथ खड़े लोगों को क्या कहा जाएगा? तस्वीरें तो सबके पास हैं।

36 जिलों में 118 से ज्यादा FIR, फिर भी सवाल
सपा प्रमुख ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में कोडीन कफ सिरप से जुड़े मामलों में 118 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार इस पूरे अवैध नेटवर्क पर चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने सवाल उठाया जब इतना बड़ा काला कारोबार चल रहा था, तब सरकार और प्रशासन क्या कर रहा था?”

यह भी पढ़ें…

UP News: छत पर खेल रही थी तीन साल की मासूम, अचानक आ लगी गोली…

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक फैले तार
अखिलेश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक फैला हुआ है और इसकी कीमत हजारों करोड़ रुपये में आंकी जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस सच्चाई को उजागर करने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने में जुटी है।

बुलडोजर कार्रवाई पर दो टूक
योगी सरकार की बुलडोजर नीति पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में माफियाओं के खिलाफ है, तो जिन लोगों की तस्वीरें मेरे साथ दिखाई जा रही हैं, उनके घरों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। चाहे ‘कालीन भैया’ हों या ‘कोडीन भैया’, कार्रवाई सब पर समान होनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का किया लोकार्पण… सांसद रवि किशन पर ली मजेदार चुटकी

विपक्षी नेताओं को दबाने का आरोप
अखिलेश यादव ने सरकार पर विपक्षी नेताओं और अफसरों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि

  • कानपुर में अखिलेश दुबे को बचाया जा रहा है
  • आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आवाज दबाई जा रही है
  • पूर्व विधायक दीपक यादव को फर्जी मामले में जेल भेजा गया
  • रमाकांत यादव को भी जेल में डाला गया

उन्होंने मौजूदा हालात को “हिंदुस्तानियत का आपातकाल” करार दिया।

कोडीन कफ सिरप का मुद्दा अब केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह सत्ता बनाम विपक्ष की बड़ी राजनीतिक लड़ाई बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर यूपी की राजनीति और गरमाने के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

नववर्ष पर गोरखनाथ मंदिर में भरी भीड़ को लेकर प्रशासन को किया सजग, दिए ये निर्देश

Back to top button