
PM Modi का नादिया दौरा प्रभावित… खराब मौसम में वर्चुअली किया रैली संबोधन
PM Modi Nadia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नादिया दौरा खराब मौसम के चलते प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण उनका हेलिकॉप्टर लैंड नहीं कर सका, जिससे पीएम मोदी को एयरपोर्ट से ही वर्चुअली रैली को संबोधित करना पड़ा।दो कोशिशों के बाद भी घने कोहरे की वजह से हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका।
पीएम मोदी ने जताई खेद
रैली में पीएम मोदी ने कहा, “खराब मौसम के कारण मैं नादिया कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाया, इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।” उन्होंने अपनी बात फोन के जरिए ताहिरपुर रैली में उपस्थित लोगों तक पहुंचाई।
बंगाल के विकास पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों में आधुनिक कनेक्टिविटी बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “TMC विरोध चाहे जितना भी करे, बंगाल की तरक्की नहीं रुक सकती।”
TMC पर आरोप
पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल में घुसपैठियों को TMC का संरक्षण प्राप्त है और SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध इसी कारण किया जा रहा है। उन्होंने बिहार चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि BJP की जीत के रास्ते बंगाल में भी खुले हैं।
यह भी पढ़ें…
ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का तगड़ा एक्शन, कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स मुश्किल में…
अधिकारियों ने की विशेष बैठक
कोलकाता एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष बैठक की कि पीएम मोदी नादिया कैसे पहुंच सकते हैं। हेलिकॉप्टर को दो बार लैंड कराने की कोशिश की गई, लेकिन घने कोहरे के कारण सफल नहीं हो पाई। पीएम मोदी दिल्ली से सुबह कोलकाता के लिए रवाना हुए थे और उन्हें नादिया पहुंचने में घंटों इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें…
PM Modi के कान में ईयररिंग नहीं, तो फिर क्या… ओमान दौरे में बना चर्चा का विषय
3200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी नादिया पहुंचकर दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने वाले थे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3200 करोड़ रुपये है। इनसे राज्य में सड़क संपर्क सुधरेगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें…





