
बच्चे के लिए Elvish Yadav ने फैंस से मांगी मदद, मुनव्वर ने खोली चैरिटी स्कैम की पोल
Elvish Yadav-Munawar Faruqui: एल्विश यादव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के इलाज के लिए क्राउड फंडिंग की अपील की थी। जिसके बाद अब स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने उनकी आंखें खोलते हुए NGO की सच्चाई दिखाई।
Elvish Yadav-Munawar Faruqui Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक बीमार बच्चे के लिए अपने फैंस से मदद के लिए खास अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बच्चे के माता-पिता भी हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुनव्वर फारूकी ने बच्चे के इलाज के लिए मांगी गई क्राउड फंडिंग का पूरा सच बताया है, जिसके बाद कई लोगों को ये लग रहा है कि वह एल्विश यादव पर किसी भी तरह से पैसा कमाने को लेकर तंज कस रहे हैं।
राव साहब का क्या है कहना?
वीडियो में देखा जा सकता है, एल्विश यादव कहते है कि राम-राम जी सभी भाइयों को, मैं ऐसा वीडियो कभी बनाता नहीं हूं, हालांकि एक मासूम बच्चा बीमार है, उसे ‘स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी’ (एसएमए) हो गया है। एक इंजेक्शन लगेगी, जो USA (अमेरिका) से आता है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। यदि आप सब मदद कर सकते हैं तो जरूर करें। जितना भी 10-20-500-1000 रुपए बन सकता है, मदद करें। यदि इंजेक्शन टाइम पर नहीं लगा तो यह नहीं बचेगा। इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सब मदद करें। मैं खुद कर रहा हूं- ‘एल्विश यादव फाउंडेशन से।’
View this post on Instagram
मुनव्वर ने NGO स्कैम का किया खुलासा
एल्विश यादव के इस वीडियो के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बैक टू बैक कई स्टोरी पोस्ट की और बताया कि जो एजेंसी बच्चे के इलाज के लिए इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटी से पोस्ट करवा रही है, वह स्टार्स को ये प्रमोट करने के पैसे दे रही है। मुनव्वर बोले, “मैं इस तरह के वीडियो नहीं बनाता हूं, लेकिन आज बना रहा हूं। हम एम्सटर्डम में थे, मेरे मैनेजर को एक फोन आया एक रील और स्टोरी प्रमोट करनी है, पैसे बताइये। हमने बोला कि आप प्रोडक्ट बताओ, उसके बाद हम पैसे बताएंगे। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के इलाज के लिए पैसों की मदद को लेकर एक रील और पोस्ट डालनी है, जिससे क्राउड फंडिंग हो जाए”।
Elvish Yadav and his fans are rattled after Munawwar Faruqui exposed their paid campaign for child treatment donation appeal. pic.twitter.com/aCmzHUmLWE
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) December 20, 2025
मुनव्वर ने खोली चैरिटी स्कैम की पोल
मुनव्वर ने आगे कहा, “वह हमें इसके लिए पैसा देने को तैयार हैं, जबकि हमारे चार्ज बहुत हाई हैं। वह पैसे देने के लिए तैयार थे। हम इस तरह के आड़ी-टेढ़ी चीजें नहीं बेचते हैं। मुझे ये सोचकर शॉक्ड लगा कि यार ये कौन सा धंधा चला लिया है। इलाज होगा या नहीं, मुझे नहीं पता, लेकिन इलाज के बाद का पैसा कहां जाएगा।
आप इतना क्राउड फंड इकठ्ठा करने वाले हो, इलाज हो भी जाएगा तो कुछ तो बिजनेस मोटिव होगा ना कि आप पैसा देने को तैयार हो, पैसा कमाने के लिए। अगर इलाज ही करवाना था तो हेल्प ही मांग लेते, लेकिन एजेंसी इसमें शामिल है NGO इसमें शामिल है। सब लोग पागल हो चुके हैं”।





