
UP News: इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर गैंगरेप, एक महीने बाद इस हाल में मिली नाबालिग
Lucknow News: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरा फरार है।
Lucknow News: लखनऊ के मोहनलालगंज में ऑटो चालक ने इंस्टाग्राम पर नौंवी की छात्रा से दोस्ती कर ली। शादी का झांसा देकर छात्रा को भगा ले गया। पहले खुद फिर उसके दो दोस्तों ने दुराचार किया। पुलिस ने एक माह बाद छात्रा को बरामद कर सामूहिक दुराचार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। मोहनलालगंज क्षेत्र निवासी 13 साल की किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है।
इंस्टाग्राम पर नौंवी की छात्रा से दोस्ती
लखनऊ के मोहनलालगंज में ऑटो चालक ने इंस्टाग्राम पर नौंवी की छात्रा से दोस्ती कर ली। शादी का झांसा देकर छात्रा को भगा ले गया। पहले खुद फिर उसके दो दोस्तों ने दुराचार किया। पुलिस ने एक माह बाद छात्रा को बरामद कर सामूहिक दुराचार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। मोहनलालगंज क्षेत्र निवासी 13 साल की किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है।
दोस्तों ने किया दुराचार
मोहनलालगंज कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी जिले के सरवगी घण्टाघर क्षेत्र निवासी मनीष रस्तोगी इस समय चिनहट के अशरफ बिहार कॉलोनी में किराये के मकान पर रहता है। वह और रितिक नाम का एक अन्य युवक, दोनों रोहित के परिचित हैं। वे भी गाड़ी चलाते हैं। इन दोनों ने भी किशोरी के साथ दुराचार किया।
पुलिस ने रविवार, 21 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रोहित उर्फ सोहित (निवासी फैजुल्लागंज, मड़ियांव) और मनीष रस्तोगी (निवासी मल्लहौर, चिनहट) के रूप में हुई है.
ये भी पढ़े- अश्लील वीडियो को लेकर उन्नाव में एक्शन… नाज खान पर FIR दर्ज
पुलिस इंस्टाग्राम के सहारे छात्रा तक पहुंच गई और उसे 16 दिसम्बर को बरामद कर लिया। पुलिस ने जब छात्रा से पूछताछ की तो उसके साथ सामूहिक दुराचार की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद अपनी बातों में फंसाकर मल्लहौर इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़े- UP News: छत पर खेल रही थी तीन साल की मासूम, अचानक लगी गोली…





