
UP News: पत्नी का टूटा हाथ तो नहला रहे थे पति, पीलीभीत में गैस गीजर से घुटा दम…
UP News: पीलीभीत के गुरुकुल धाम कॉलोनी में गैस गीजर से दम घुटने के कारण पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी और गैस रिसाव को हादसे की वजह माना जा रहा है.
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक हंसते-खेलते परिवार का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हो गया। शहर की सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में रविवार रात घर के बाथरूम में पति-पत्नी के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत की वजह गैस गीजर से दम घुटना बताया जा रहा है। पांच साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। ठंड में गीजर के प्रयोग में सावधानी बरतें।
गैस गीजर बना ‘साइलेंट किलर’
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले रेनू सक्सेना के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था और उस पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था. इसी कारण रविवार को हरजिंदर अपनी पत्नी को बाथरूम में नहला रहे थे. बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था और वहां कोई खिड़की या वेंटिलेशन नहीं था. आशंका है कि गीजर के चलते ऑक्सीजन की कमी या गैस रिसाव हुआ, जिससे दोनों बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़े- UP News: इंस्टाग्राम से दोस्ती फिर गैंगरेप, एक महीने बाद इस हाल में मिली नाबालिग
5 साल पहले की थी लव मैरिज
पत्नी रेनू का शव बिना कपड़ों के था और हरजिंदर सिंह ने कपड़े और जूते पहने हुए थे। कहा जा रहा है कि रेनू के हाथ में कुछ दिनों पहले चोट लगी थी और प्लास्टर इधर बीच ही खुला था। ऐसे में हरजिंदर शायद पत्नी को नहलाने गए थे। इसी दौरान गैस लीक से दोनों की मौत हो गई। हरजिंदर ने बीसलपुर की रहने वाली रेनू से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था और दोनों गोकुलधाम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।
ये भी पढ़े- अश्लील वीडियो को लेकर उन्नाव में एक्शन… नाज खान पर FIR दर्ज
रात तक घर में कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ. पहले फोन कॉल किए गए, लेकिन जब पति-पत्नी दोनों ने फोन नहीं उठाया तो मकान मालिक और पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की या दरार से झांकने पर अंदर शव दिखाई दिए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.





