
इंटर-कास्ट मैरिज के गुस्से में हैवान बना पिता, प्रेग्नेंट बेटी को उतारा मौत के घाट
Pregnant Woman Murdered: कर्नाटक में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने गर्भवती बेटी को मौत के घाट उतारा. करीब 5 महीने पहले युवती ने दूसरी जाति के युवक से शादी की थी, जो पिता को रास नहीं आई और उसने हत्या कर दी.
Pregnant Woman Murdered: कर्नाटक के हुब्बल्ली के इनाम वीरापुरा गांव में एक गर्भवती महिला की कथित ऑनर किलिंग ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. महिला मान्या पाटिल को उसके पिता द्वारा लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटकर मार दिया गया. पुलिस के अनुसार, यह जघन्य अपराध महिला की इंटर-कास्ट लव मैरिज को लेकर परिवार की नफरत के चलते किया गया. घटना रविवार शाम को हुई, जब आरोपी ने कथित रूप से अपनी बेटी पर हमला किया. इस दौरान महिला के ससुराल के लोग बीच-बचाव करने आए, लेकिन उन्हें भी घायल कर दिया गया.
7 महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, इसी साल मई के महीने में मान्या पाटिल ने शादी की थी. उसके घरवालों ने इस शादी का विरोध जताया. परिजनों से जान को खतरे की आशंका देखते हुए युवक और युवती हावेड़ी जिले में कई महीने तक रहे. इसके बाद अधिकारियों ने दोनों परिवार की बैठक करवाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की थी. इसके बाद 8 दिसंबर को पाटिल ने अपने पति के साथ गांव लौटी.
कैसे रची हत्या की साजिश?
इस बीच रविवार को भी पाटिल परिवार ने विवेकानंद औऱ मान्या की हत्या की साजिश रची। विवेकानंद के पिता सुभाष डोड्डामनी को ट्रैक्टर से टक्कर मारी गई, जिसके बाद विवेकानंद अपने पिता को देखने घर से बाहर चला गया। तब घर में मान्या अपनी सास रेणव्वा के साथ अकेली थी। मौका पाकर प्रकाश गौड़ा वहां पहुंचा और लोहे की पाईप से बेटी मान्या और उनकी सास को पीट दिया। गंभीर चोटों के कारण मान्या की मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों प्रकाश, वीराना और अरुण को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि हमलावरों में मान्या पाटिल के पिता और उसके करीबी रिश्तेदार शामिल थे. स्पेशल टीम बनाकर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस इस मामले में बाकी आरोपियों को भी पकड़ने की कोशिश में जुटी है.





