Bangladesh: हिंसा की आग में झुलस रहा पड़ोसी मुल्क, एक और नेता को मारी गई गोली

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में फिर से बवाल हो गया है। इस बार BNP के एक नेता को सिर में गोली मारी गई है। यह घटना हादी की मौत के बाद हुई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शरीफ उस्मान हादी के बाद अब खुलना में एक और छात्र नेता को अज्ञात हमलावरों में गोली मार दी. घायल अवस्था में छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शरीफ उस्मान हादी के बाद अब खुलना में एक और छात्र नेता को अज्ञात हमलावरों में गोली मार दी. घायल अवस्था में छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है.

हिंसा की आग में झुलस रहा पड़ोसी मुल्क

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। हादी भारत विरोध बयानबाजी के लिए जाना जाता था।। साल 2024 में बांग्लादेश में छात्र विद्रोह के दौरान वह चर्चा में आया।

बांग्लादेश में अगले साल होने हैं आम चुनाव

गौरतलब है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद पहली बार देश में आम चुनाव की तैयारी की जा रही है। फरवरी 2026 में बांग्लादेश में आम चुनाव होने को हैं। हैरान करने वाली बात है कि बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों और हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरें आ रही हैं।

घायल नेता NCP पार्टी के डिवीजन प्रमुख

मोतालेब शिकदर NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख हैं और पार्टी से जुड़े मजदूर संगठन NCP श्रमिक शक्ति के आयोजक भी हैं। उन पर हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई है।

NCP खुलना में एक मजदूर रैली आयोजित करने वाली थी। शिकदर उसी पर काम कर रहे थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई इलाकों में ऑपरेशन शुरू किया है और हमले के पीछे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। NCP उन छात्रों से बनी पार्टी है जिन्होंने पिछले साल बांग्लादेश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया था, जिसके बाद शेख हसीना का तख्तापलट हुआ।

 

Back to top button