KGMU लव जिहाद मामले में योगी सरकार का एक्शन, आरोपी डॉक्टर सस्पेंड…

Lucknow KGMU Love Jihad: लखनऊ के KGMU में महिला डॉक्टर से ‘शादी करनी है तो मुसलमान बनो’ कहने के आरोपी डॉक्टर को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया। उसके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई।

Lucknow KGMU Love Jihad: लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक ने अपनी सहकर्मी हिंदू महिला डॉक्टर को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया. आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और सच्चाई छिपाकर पीड़िता पर इस्लाम कुबूल करने का दबाव डाला. मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने 17 दिसंबर को हॉस्टल में जहरीली गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की.

गैंग बनाकर धर्मांतरण कराने का संगीन आरोप

महिला ने महिला आयोग और सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी पूरी कहानी बताई. इस सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है. सीएम योगी ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि इस मामले में पारदर्शिता से जांच की जाएगी और दोषी को सजा दी जाएगी.

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि अब इस मामले में सीएम योगी ने संज्ञान लिया है. विशाखा कमेटी भी जांच कर रही है विशाखा कमेटी की जो रिपोर्ट होगी वह सीएम योगी तक पहुंचाई जाएगी. अभी फिलहाल दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही कि डॉ. मलिक को मेडिकल कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है. एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है.

धर्म परिवर्तन का चौंकाने वाला खुलासा

धर्मांतरण और लव जिहाद का यह मामला लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का है, जहां पर रेजिडेंट डॉ. मलिक एक हिंदू महिला डॉक्टर का धर्म परिवर्तन के कराने के पीछे पड़ा था. उसने पहले महिला डॉक्टर को प्यार के जाल में फंसाया और बाद में शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. महिला डॉक्टर के नहीं मानने पर उसे प्रताड़ित करने लगा.

डॉ. मलिक पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली शादी भी हिंदू लड़की से हुई थी. उसका भी इसने धर्म परिवर्तन कराया था. इस बारे में महिला डॉक्टर को जानकारी नहीं थी. पीड़ित महिला को जब इसके बारें में जानकारी मिली तो उसने डॉक्टर से दूरी बनाना शुरू कर दिया, लेकिन इस पर उसे शोषण और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.

सीएम योगी की सीधी चेतावनी

मंगलवार को महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली. राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है. महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने केजीएमयू में रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण मामले में कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि केजीएमयू के डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर के साथ लव जिहाद किया है. सीनियर ने अपनी जूनियर को इस कदर उकसाया कि उसने जान देने की कोशिश की.

ये भी पढ़े- चुन-चुनकर राख में मिला देंगे…’, KGMU में लव जिहाद पर भड़कीं अपर्णा यादव

 

 

Back to top button