
पीलीभीत में VHP का प्रदर्शन… बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में पुतला दहन
Pilibhit News: पीलीभीत के रमनगरा में मंगलवार दोपहर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों और इस्लामी कट्टरपंथी गतिविधियों में कथित वृद्धि के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर दो बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, नारेबाजी की और जिहादी हिंसा के प्रतीक के रूप में पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय दहशत और भय के माहौल में जीने को मजबूर है। विहिप नेताओं के अनुसार, हाल के महीनों में हिंदुओं के मंदिरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, महिलाओं और संपत्तियों को निशाना बनाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। संगठन ने बांग्लादेशी प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे कट्टरपंथी तत्वों का मनोबल बढ़ा है।
विहिप ने मेमन सिंह जिले के भालुका क्षेत्र की एक वीभत्स घटना का विशेष रूप से उल्लेख किया। बताया गया कि साधारण श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर उसे बेरहमी से पीटा गया, उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका कर जला दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे भय का माहौल उत्पन्न हुआ।
यह भी पढ़ें…
KGMU लव जिहाद मामले में योगी सरकार का एक्शन, आरोपी डॉक्टर सस्पेंड
विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर बांग्लादेश का प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है, जिससे जिहादी तत्वों को प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें…
UP News: ज्यादा फास्ट फूड खाने से लड़की की आंतों में छेद, 11वीं की छात्रा ने दम तोड़ा
प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखीं:
- हिंदू विरोधी जिहादी हिंसा और प्रशासनिक निष्क्रियता पर तत्काल रोक लगाई जाए।
2. हिंसा में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सख्त सजा दी जाए और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए भय और शोषण से मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
विहिप का यह प्रदर्शन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए चेतावनी स्वरूप आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें…





