जुलाई की इस तारीख से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें इस महीने के व्रत और त्योहार

माँ दुर्गा

सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है। इनमें दो गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि।

आषाढ़ मास में आने वाली गुप्त नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई 2021 से शुरू हो रही है।

गुप्त नवरात्रि 2021 तिथि

नवरात्रि शुरू 11 जुलाई 2021 आषाढ़

घटस्थापना रविवार, जुलाई 11, 2021 को

घटस्थापना मुहूर्त – 05:31 AM से 07:47 AM

यहां देखें आषाढ़ मास के अन्य व्रत और त्योहार

योगिनी एकादशी: 5 जुलाई को योगिनी या आषाढ़ एकादशी रहेगी।

हलहारिणी अमावस्या: 9 जुलाई को आषाढ़ महीने की अमावस्या

गुप्त नवरात्र: 11 जुलाई से गुप्त नवरात्र शुरू होंगे।

विनायक चतुर्थी व्रत: 13 जुलाई

कर्क संक्रांति: 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन

भड़ली नवमी: 18 जुलाई को भड़ली नवमी रहेगी।

देवशयनी एकादशी: 20 जुलाई को देवशयनी एकादशी है।

वामन द्वादशी: 21 जुलाई को भगवान विष्णु के लिए व्रत रखकर वामन अवतार की पूजा की जाती है।

गुरु पूर्णिमा: 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पड़ेगी।

25 जुलाई से सावन का महीना शुरू।

Leave a Reply

Back to top button