
एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प पर रेप आरोप, DOJ बोला– बिना सबूत और झूठे दावे
Donald Trump: अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े मामलों में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी United States Department of Justice (DOJ) ने मंगलवार रात इस केस से जुड़े करीब 30,000 पन्नों के नए दस्तावेज सार्वजनिक किए। इन फाइलों में राष्ट्रपति Donald Trump का नाम कई बार आता है और कुछ जगहों पर उनके खिलाफ रेप से जुड़े आरोप दर्ज हैं। हालांकि DOJ ने साफ कहा है कि ये आरोप बिना सबूत के हैं और इन्हें सच नहीं माना जाना चाहिए।
आरोप क्या हैं?
दस्तावेजों में एक महिला का दावा शामिल है कि ट्रम्प और एपस्टीन दोनों ने उसके साथ गलत काम किया था। इसके अलावा एक ड्राइवर का बयान भी दर्ज है, जिसमें उसने कहा कि उसने ट्रम्प और एपस्टीन को एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार को लेकर बातचीत करते सुना था।
हालांकि फाइलों में यह स्पष्ट नहीं है कि इन दावों की Federal Bureau of Investigation (FBI) ने औपचारिक जांच की या नहीं। यह भी कहा गया है कि आरोप लगाने वाली महिला की बाद में गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई थी, लेकिन इस घटना को आरोपों से जोड़ने वाला कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया गया।
सरकार का रुख
DOJ ने जोर देकर कहा कि दस्तावेजों में कहीं भी ट्रम्प को किसी अपराध का आरोपी नहीं ठहराया गया है और न ही उनके खिलाफ किसी आधिकारिक जांच का उल्लेख है। विभाग के अनुसार, ट्रम्प और एपस्टीन की जान-पहचान थी और वे कुछ समय तक मिले-जुले, लेकिन जान-पहचान होना अपराध का सबूत नहीं है। DOJ ने आरोपों को “झूठे और सनसनीखेज” बताया और कहा कि यदि इनमें थोड़ी भी सच्चाई होती, तो 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इन्हें ट्रम्प के खिलाफ जरूर इस्तेमाल किया जाता।
यह भी पढ़ें…
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा, संयुक्त राष्ट्र और अमेरिकी सांसदों ने जताई गंभीर चिंता
विपक्ष ने उठाये गंभीर सवाल
विपक्षी डेमोक्रेट नेताओं का कहना है कि इन फाइलों से एपस्टीन और ट्रम्प के रिश्तों पर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्होंने DOJ पर पूरी सच्चाई छिपाने और कुछ अहम दस्तावेज सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया है।
फाइलों में ट्रम्प का जिक्र
इन दस्तावेजों में ट्रम्प का नाम सैकड़ों बार दर्ज है। अधिकतर जगहों पर उनका उल्लेख खबरों या रिकॉर्ड के संदर्भ में है, लेकिन कुछ दस्तावेज सीधे उनसे जुड़े हैं। जनवरी 2020 के एक ईमेल में दावा किया गया है कि ट्रम्प ने 1993 से 1996 के बीच एपस्टीन के निजी विमान से आठ उड़ानें भरी थीं। इनमें से कुछ उड़ानों में ट्रम्प के साथ उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मैपल्स, बेटी टिफनी और बेटे एरिक का जिक्र है।
फिर भी, इन तथ्यों के आधार पर ट्रम्प पर किसी तरह की आपराधिक भूमिका का आरोप नहीं लगाया गया है।
यह भी पढ़ें…
Bangladesh: हिंसा की आग में झुलस रहा पड़ोसी मुल्क, एक और नेता को मारी गई गोली
DOJ की चेतावनी
जस्टिस डिपार्टमेंट ने चेतावनी दी है कि फाइलों में झूठे और भड़काऊ दावे भी शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि कुछ दस्तावेज 2020 के चुनाव से ठीक पहले FBI को सौंपे गए थे, जिनमें ट्रम्प के खिलाफ असत्य आरोप दर्ज थे।
दस्तावेज क्यों जारी हुए?
अमेरिकी कांग्रेस ने नवंबर में एक कानून पारित कर 19 दिसंबर तक एपस्टीन से जुड़े लगभग सभी जांच रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत सरकार ने चरणबद्ध तरीके से फाइलें जारी करनी शुरू कीं।
यह भी पढ़ें…





