
Naagin 7 को लेकर बढ़ा फैंस का क्रेज, लॉन्च इवेटं में ‘धुरंधर’ के गाने पर थिरके स्टार्स
Naagin 7: एकता कपूर का सुपरनैच्युलर शो ‘नागिन 7′ का प्रीमियर 27 दिसंबर को होगा और उसके पहले मुंबई में एक लॉन्च इवेटं रखा गया। जहां प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल ने डांस किया।
Naagin 7: टीवी की दुनिया में जब भी बड़े सुपरनैचुरल शो की बात होती है तो एकता कपूर का नाम सबसे पहले सामने आता है. उनकी पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ पिछले कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। अब तक इसके छह सीजन आ चुके हैं। ऐसे में अब ‘नागिन 7’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और उम्मीदें दोनों ही काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। लेकिन इसके प्रीमियर से पहले 23 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट रखा, जहां पर इसके लीड एक्टर्स से दुनिया को रूबरू करवाया गया।
नागिन 7‘ का लेटेस्ट प्रोमो
नागिन 7 का जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, उसमें प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा, ईशा सिंह, नमिक पॉल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आए हैं। और कहानी भाग्य-शक्ति पर आधारित दिख रही है। अनंतकुल की नागरानी का किरदार निभा रहीं प्रियंका और नमिक ने लॉन्च इवेंट पर ‘धुरंधर’ के गाने FA9LA पर डांस किया, जिसका वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके मूव्स बहुत ही जबरन किए हुए लग रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा
मंगलवार को ‘नागिन 7’ को लेकर मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. जहां शो के लीड एक्टर नमिक पॉल ने मीडिया से खुलकर बातचीत की. नमिक ने शो, अपने रोल और इसकी तैयारी को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की थी.
ये भी पढ़े- बच्चे के लिए Elvish Yadav ने फैंस से मांगी मदद, मुनव्वर ने खोली चैरिटी स्कैम की पोल
प्रियंका चाहर चौधरी ने को-एक्ट्रेस ईशा सिंह को अपनी बहन बताया। कहा, ‘ईशा मेरी क्लोज फ्रेंड है। मुझे वाकई लगता है कि हम बहने हैं। हमारी एक जैसा सोचते हैं। हमारे शब्द एक समय पर निकलते हैं। हमारा बॉन्ड बहुत गहरा है। और मैं मेकर्स की आभारी हूं कि उन्होंने इसे मेरी बहन के रोल के लिए कास्ट किया।’ एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वह आध्यात्मिक हैं लेकिन अंधविश्वासी नहीं।
ये भी पढ़े- धार्मिक यात्रा पर निकली तान्या मित्तल, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद





