डिवाइडर से टकराया ट्रक, फिर बस से भिड़ा; 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Bus Accident In Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की जान गई है। ट्रक से टक्कर के बाद बस में आ लग गई।

Bus Accident In Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हिरियुर के पास एक दिल दहला देने वाली बस दुर्घटना हुई है. बेंगलुरु से गोकरण जा रही सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर एसी बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. इस हादसे में 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक की भी मौके पर मौत हो गई. कुछ लोगों की जान गई है. बस में कुल 32 यात्री सवार थे. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां टक्कर के बाद बस तेजी से आग की लपटों में घिर गई. कई यात्री सो रहे थे, जिससे बचाव मुश्किल हो गया.

बस यात्री ने बयां किया डरावाना मंजर

बस के भीतर मौजूद कुछ यात्रियों और अन्य चश्मदीदों उन हादसे के भयानक मंजर को साझा किया है। इस घटना में किसी तरीके से बचे हुए एक यात्री ने मंजर को बयां करते हुए बताया कि एक्सीडेंट के बाद यात्री चिल्ला रहे थे। यात्री ने बताया कि जिस दौरान ये हादसा वह सो रहा था, टक्कर के बाद वह सीट से नीचे गिर गया।

आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि यह बस बेंगलुरू से गोवा जा रही थी. बस रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे पर हिरियूरू के पास लॉरी से टकराई. लॉरी ड्राइवर ने अपनी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी थी. इस कारण दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हुई. 10 मिनट के भीतर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. यह एसी बस थी.

इन पोस्ट में दावा किया गया है कि बस में सवार सभी यात्रियों की आग में झुलसने के कारण मौत हुई है. केवल दो यात्री ही बच पाए हैं. जलती हुई बस का वीडियो भी शेयर किया जा गया है. इसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती हुए देखा जा सकता है.

हादसे की जांच जारी

हादसे में घायल यात्रियों को पहले चित्रदुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु रेफर किया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के लिए उन्हें गहरा दुख है. उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मृतकों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायल लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे

 

Back to top button