
Shehnaaz Gill ने पाकिस्तानी गाने पर बनाई रील, अब जमकर हो रहीं ट्रोल…
Shehnaaz Gill Trolled: पंजाब की कैटरीना कही जाने वाली शहनाज गिल एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इस ट्रोलिंग की वजह है उनकी एक रील।
Shehnaaz Gill Trolled: पाकिस्तानी गानों और ड्रामा का इंडिया में बहुत क्रेज है। कोई भी गाना अगर वहां वायरल हो रहा होता है तो यहां भी उसे लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज देखने को मिल जाता है। पाकिस्तानी शोज को भी इंडिया में बहुत प्यार मिला है हालांकि अब ये बैन हो चुके हैं। इस समय पाकिस्तान में हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान के मेरी जिंदगी है तू छाया हुआ है। इसका गाना बहुत ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर शहनाज गिल वीडियो बनाकर बुरी तरह फंस गई हैं और खूब ट्रोल हो रही हैं।
बुरी तरह फंसी शहनाज़ गिल
इस समय पाकिस्तान में हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का नया गाना ‘मेरी जिंदगी है तू’ गदर मचा रहा है। इसका गाना बहुत ट्रेंड हर तरह है। अब इस ट्रेंड को फोलो करने में शहनाज कहा पीछे रहने वाली थी। गाने पर शहनाज गिल वीडियो बनाकर बुरी तरह मुसीबत में फंस गई हैं। वो खूब ट्रोल की जा रही हैं।
View this post on Instagram
इस गाने की दीवानी शहनाज गिल भी हो गई है। शहनाज ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो मेरी जिंदगी है तू गाने पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘इस गाने से ऑब्सेस्ड, और खुद से तो और भी ज़्यादा ऑब्सेस्ड हूं।’
पहलगाम अटैक के बाद इंस्टाग्राम हुआ बैन
बता दें इस साल अप्रल के अंत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में बैन कर दिए गए हैं. इसमें हानिया आमिर, माहिरा खान, फवाद खान, माहिरा होकेन जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं. पाकिस्तानी सेलेब्स के अकाउंट बैन होने के बाद भी इंडिया में उनके गानों की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है.





