
कपिल शर्मा शो में वुमन क्रिकेट टीम ने जमाया रंग, नहीं पहुंचीं स्मृति मंधाना
Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया एपिसोड मजेदार होने वाला है, क्योंकि इसमें वर्ल्ड चैंपियन इंडियन वुमन क्रिकेट टीम शिरकत करने वाली है।
Kapil Sharma Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नए सीजन के साथ वापस आ गया है। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनी थीं। अब शो के मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें पिछले महीने हुए ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जश्न मनाया जाएगा। प्रोमो में कपिल शर्मा कप्तान हरमनप्रीत कौर से ट्रॉफी उठाने से पहले किए गए भांगड़ा डांस के बारे में पूछते हैं और बताते हैं कि उन्हें डांस करने के लिए स्मृति मंधाना ने उकसाया था।
मजेदार है प्रोमो वीडियो
इस एपिसोड में हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतीका रावल और हेड कोच अमोल मजूमदार नजर आएंगे। हालांकि, स्मृति मंधाना की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
View this post on Instagram
कपिल के शो में नहीं पहुंची स्मृति मंधाना
पलाश मुच्छल विवाद के बीच स्मृति मंधाना ने शो से दूरी बनाए हुई है, लेकिन वे बातचीत का हिस्सा जरूर हैं. प्रोमो में कपिल हरमनप्रीत के ट्रॉफी उठाने से पहले किए गए भांगड़ा मोमेंट का जिक्र करते हैं और खुलासा करते हैं कि स्मृति ने ही उन्हें डांस के लिए उकसाया था. जेमिमा मजाक में कहती हैं, ‘हैरी दीदी हम लोगों की बात नहीं सुनती हैं पर स्मृति ने बोला था कि अगर भांगड़ा नहीं किया तो मैं बात नहीं करूंगी लाइफ भर.’
ये भी पढ़े- Shehnaaz Gill ने पाकिस्तानी गाने पर बनाई रील, अब जमकर हो रहीं ट्रोल…
कब आएगा शो?
आप इस शो को 27 दिसंबर 2025 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। प्रोमो वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक ने कहा, ‘स्मृति मिसिंग हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘ये बहुत एंटरटेनिंग एपिसोड होगा।’ एक और फैन ने स्मृति का जिक्र करते हुए कहा कि वो नहीं हैं।





