Welcome To The Jungle: ‘वेलकम 3’ की शूटिंग खत्म, डबल रोल में छाए अक्षय कुमार

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पूरी हो गई है और ये फिल्म अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है।

Welcome To The Jungle: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फिल्म सुपरहिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म लगातार दो साल से टल रही थी, लेकिन अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि फिल्म अब साल 2026 में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अक्षय कुमार ने खुद एक पोस्ट के जरिए फैंस को क्रिसमस का तोहफा दिया है।

अक्षय ने खत्म की ‘वेलकम 3’ की शूटिंग

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी कास्ट वॉक करती हुई नजर आ रही है. अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, ”वेलकम टू द जंगल की पूरी कास्ट की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं. सिनेमाघरों में 2026 में. मैं कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहा…हममें से कोई भी नहीं. हम आपको अपना तोहफा देने के लिए बेताब हैं. शूटिंग पूरी हो गई. शाबाश, दोस्तों. इसे साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा. हमारी पूरी टीम की तरफ से, हम आपको 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कब रिलीज होगी फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ हिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। अक्षय कुमार ने इस पोस्ट के जरिए यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

फिल्म की स्टारकास्ट

टीजर में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदासानी और राजपाल यादव एक साथ चलते हुए दिखाई देते हैं। सभी कलाकार प्रोटेक्टिव गियर और हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म का एक्शन और कॉमेडी से भरपूर अंदाज झलकता है। वीडियो में अक्षय कुमार का लुक भी चर्चा में है। लंबे सफेद बाल और दाढ़ी के साथ उनका यह रफ अवतार फैंस के लिए बिल्कुल नया और दिलचस्प है।

ये भी पढ़े-TMMTMTTM Review: हैंडसम कार्तिक-मैच्योर अनन्या, एंटरटेनर है ये अनोखी लव स्टोरी

‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी जानकारी

‘वेलकम टू द जंगल’ हिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। नई फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इसमें लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव के साथ-साथ सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की कहानी और सटीक रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

ये भी पढ़े- Shehnaaz Gill ने पाकिस्तानी गाने पर बनाई रील, अब जमकर हो रहीं ट्रोल…

Back to top button