
Stock Market: साल के अंत में शेयर बाजार पड़ा ठंडा, सांता भी नहीं ला पाये रौनक
Indian Stock Market 26 December 2025: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुला है, जहां सांता रैली की कमी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कम ट्रेडिंग ने दबाव बनाया है.
Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। शुक्रवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत भारतीय शेयर बाजारों में सुस्त और नकारात्मक रुख के साथ हुई। NSE निफ्टी 33 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 26,110 पर खुला। वहीं BSE सेंसेक्स 115 अंक या 0.14% टूटकर 85,293 के स्तर पर खुला।
बैंक निफ्टी भी कमजोरी के साथ खुला और 87 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 59,096 पर ओपन हुआ। इसी तरह स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 27 अंक या 0.04% फिसलकर 60,425 पर खुला।
बाजार की शुरुआत निराशाजनक?
शुक्रवार को निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों ही लाल निशान में खुले है. निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 26,121 के आसपास पहुंचा है, जबकि सेंसेक्स में करीब 180 अंकों की कमजोरी दिखी है. यह गिरावट भले ही बहुत बड़ी न हो, लेकिन इससे यह साफ हो गया कि फिलहाल बाजार में तेजी का मूड नहीं है. खासकर विदेशी निवेशक लगातार शेयर बेच रहे हैं, जिसका सीधा असर बाजार की चाल पर पड़ रहा है.
सांता रैली क्यों नहीं दिख रही?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल के अंत में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम हो जाते हैं और निवेशक बड़े दांव लगाने से बचते हैं. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर सेक्टर्स में कमजोरी देखने को मिली है. ऐसे माहौल में यह उम्मीद कम ही है कि अचानक कोई बड़ी तेजी आए. इसलिए इस बार भारतीय बाजार “सांता रैली” से दूर नजर आ रहा है।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में इस समय के टॉप गेनर्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़, टाइटन और अडानी एंटरप्राइज़ेज़ शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 में गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में इटरनल (जोमैटो), बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल थे।
ओपनिंग ट्रेड में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखी गई, उनमें एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रहे। ये सुबह के कारोबार में बड़े मूवर्स के तौर पर सामने आए।





