UP News: दो सहेलियों ने रचाई शादी; घर वालों का विरोध…फिर मुंह दिखाई

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दो सहेलियों ने आपस में शादी कर ली। जब वे घर पहुंचीं तो उनका धूमधाम से स्वागत किया गया और बधाई गीत गाए गए। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

UP News: यूपी के महोबा जिले से एक प्रेम कहानी सामने आई है। चरखारी कस्बे के छोटा रमना मोहल्ले में दो युवतियों ने सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए न सिर्फ एक-दूसरे का हाथ थामा, बल्कि दिल्ली में मैरिज कर साथ रहने का फैसला भी कर लिया। पहले दोनों के स्वजन ने इसका विरोध किया।

लेकिन बाद में उनकी खुशी के चलते वे सहमत हो गए। गुरुवार को जब दोनों युवतियां दिल्ली से चरखारी स्थित आवास पहुंचीं तो उन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। स्वजन ने भी मुंह दिखाई आदि रस्मों की तैयारियां शुरू कर दीं। यह अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

दोस्ती से मोहब्बत तक का सफर…

साहब सिंह की 20 वर्षीय बेटी हेमा, जो दिल्ली में परिवार के साथ फल की दुकान चलाती है, बचपन से ही लड़कों जैसे तौर-तरीकों में पली-बढ़ी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय पूजा से हुई, जो अपने ननिहाल में रहती थी।

पहले दोस्ती, फिर मोबाइल पर घंटों बातें

आखिरकार तीन साल में दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। दिल्ली में मैरिज, समाज की परवाह नहीं तीन वर्षों तक चले रिश्ते के बाद दोनों ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मैरिज कर ली। शुरुआत में हेमा के माता-पिता ने आपत्ति जताई, जबकि पूजा के परिवार ने कड़ा विरोध किया। लेकिन वक्त के साथ हालात बदले और दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

जेंडर चेंज का ऐलान…

हेमा ने खुद को “हेमंत” बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी पूजा के साथ खुश हैं। भविष्य में वह जेंडर चेंज कराने का भी इरादा रखती हैं और परिवार की जिम्मेदारी निभाएंगी। फिलहाल हेमा फल की दुकान चलाती हैं, जबकि पूजा घर संभालती हैं। नगर में समलैंगिक विवाह का पहला मामला होने के कारण लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

घर में गूंज रही शहनाई

हेमा की मां फूलवती कहती है उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। चार बहनों में तीसरे नंबर की हेमा की यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।नई बहू के स्वागत में घर में बधाई गीत गूंज रहे हैं। मुंह दिखाई समेत तमाम रस्में निभाई जा रही हैं। खुशी का माहौल है, लेकिन इस अनोखी शादी ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। ग्रामीणों के लिए यह समलैंगिक जोड़ी चर्चा का सबसे “हॉट टॉपिक” बनी हुई है।

Back to top button