
अक्षय खन्ना के ‘Drishyam 3’ छोड़ने की वजह का खुलासा! डिमांड से मेकर्स हैरान…
Drishyam 3: ‘धुरंधर’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ छोड़ दी है. वहीं एक रिपोर्ट में एक्टर के इस कदम को उठाने की असल वजह का खुलासा किया गया है.
Drishyam 3: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के रहमान डकैत बनकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर का ये किरदार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस साल अक्षय खन्ना फिल्म छावा से भी छा गए। ऐसे में एक्टर की डिमांड बढ़ गई है। हाल में रिपोर्ट सामने आई थी कि दृश्यम 3 में भी एक्टर नजर आने वाले थे। लेकिन बढ़ी हुई फीस की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है।
अक्षय खन्ना क्यों छोड़ी ‘दृश्यम 3′ ?
रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “छावा में अक्षय ने खलनायक के रूप में दमदार भूमिका निभाई, वहीं धुरंधर में उन्होंने पूरी तरह से दर्शकों का दिल जीत लिया. वो अब अगले बड़े सितारे बन चुके हैं. इसे भांपते हुए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया. इसी के चलते उन्होंने दृश्यम 3 के निर्माताओं से 21 करोड़ रुपये मांगे थे.”
विग पहनना चाहते थे अक्षय खन्ना
रिपोर्ट में आगे विग पहनने की डिमांड के बारे में भी कहा गया। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना और प्रोड्यूसर के बीच पैसों के अलावा विग को लेकर भी बातचीत हुई थी। दरअसल, अक्षय ने दृश्यम 2 में अपने सिर पर विग नहीं पहनी थी। लेकिन अब एक्टर दृश्यम 3 में विग पहनना चाहते थे। लेकिन मेकर्स को ये सुझाव पसंद नहीं आया। पैसों के अलावा ये मुख्य वजह सामने आ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “दृश्यम 3 के निर्माता हैरान रह गए. उन्होंने अक्षय को समझाने की कोशिश की कि इतनी बड़ी रकम देने से फिल्म का बजट बढ़ जाएगा. लेकिन अक्षय खन्ना को लगा कि उनकी मांग जायज है. उन्हें पता था कि अब उनकी मौजूदगी से फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाती..”
ये भी पढ़े- Dhurandhar’ की आंधी में दबी कार्तिक-अनन्या की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ओपनिंग
कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?
मेकर्स ने फिल्म ‘दृश्यम 3’ को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है. अगर आपने दृश्यम देखी होगी तो आप जानते ही होंगे 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? इसी प्लान के तहत मेकर्स ने ये तारीख फिक्स की है. ‘दृश्यम 3’ का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है.
ये भी पढ़े- Viral हुआ Alia Bhatt का क्रिसमस पार्टी लुक, बेटी राहा ने लूटी महफ़िल





