TV TRP: तुलसी विरानी ने दी ‘अनुपमा’ को शिकस्त, TRP में सबसे बड़ा उल्ट-फेर​…

TV TRP: साल 2025 के आखिरी वीक की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि साल के आखिरी वीक में कौन-सा शो टॉप पर रहा? साथ ही ये भी कि पूरे साल किस शो का पहले नंबर पर दबदबा रहा?

TV TRP: 50वें हफ्ते की टीआरपी को देखकर फैंस जरूर सरप्राइज हो जाएंगे। इस लिस्ट में इस बार नंबर पर एक ही शो है, लेकिन रेटिंग के मामले में दो टीवी शोज बराबर पर हैं। आइए जानते हैं किस शो को कितनी रेटिंग मिली है? साल 2025 के 49वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें अनुपमा को ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ ने धोबी पछाड़ दिया और कुछ अन्य नए शोज की एंट्री हुई।

पहले नंबर पर हैं दो टीवी शोज

इस बार पहले नंबर पर दो शोज हैं- ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’। वैसे देखा जाए तो ये दोनों ही शोज दर्शकों के पसंदीदा टीवी सीरियल्स में से टॉप पर रहते हैं। आज 50वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को नंबर वन और ‘अनुपमा’ को दूसरा स्थान मिला है। लेकिन रेटिंग के मामले में दोनों को 2.0 की रेटिंग मिली है।

तीसरे नंबर पर कौन?

हालांकि, लगभग हर हफ्ते टॉप पर रहने वाले शो ‘अनुपमा’ को भले ही ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने झटका दिया है, लेकिन शो की टीआरपी 2 ही रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर शो ‘तुम से तुम तक’ है. जी हां, इस शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है.

5वें नंबर पर ये शो

इसके अलावा अगर चौथे नंबर की बात करें तो शो की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘वसुधा’ है. इस शो को की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है, जबकि बीते वीक इसकी टीआरपी 1.8 थी. वहीं, अगर पांचवें नंबर की बात करें तो इस लिस्ट में 5वें नंबर पर ‘गंगा मां की बेटियां’ हैं. इस शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है.

8वे नंबर पर ये सीरीयल

इतना ही नहीं बल्कि अगर टॉप 10 शोज की बात करें तो इसमें 6वें नंबर पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है, जिसकी टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है. लिस्ट में 7वें नंबर पर ‘उड़ने की आशा-सपनों का सफर’ है, जिसकी 1.8 टीआरपी रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा 8वें नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, जिसकी टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड हुई है.

ये भी पढ़े- Shehnaaz Gill ने पाकिस्तानी गाने पर बनाई रील, अब जमकर हो रहीं ट्रोल…

वहीं, अगर 9वें और 10वें नंबर की बात करें तो 9वें नंबर पर ‘उड़ने की आशा’ है, जिसकी टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है और 10वें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ्स’ है, जिसकी टीआरपी 1.6 रिकॉर्ड की गई है. वहीं, अगर 2025 के नंबर वन शो की बात करें तो हर हफ्ते यानी ज्यादातर ‘अनुपमा’ ही टॉप पर रहा है, लेकिन आखिरी वीक में इसे झटका लगा है.

ये भी पढ़े- Naagin 7 को लेकर बढ़ा फैंस का क्रेज, लॉन्च इवेटं में ‘धुरंधर’ के गाने पर थिरके स्टार्स

Back to top button